Indore news: सुबह से मासूम को मारना चाहता था हत्यारा पिता, मौका मिलते ही दबा दिया गला
इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कलयुगी बाप ने अपने 7 साल के बेटे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कलयुगी बाप ने अपने 7 साल के बेटे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मोटरसाइकिल लेकर मोरटक्का पहुंच गया, जहां उसने नर्मदा नदी में कूदने का प्लान बनाया, लेकिन घाट किनारे मछुआरों के होने के कारण उसने वहीं बैठकर शराब पी, और सो गया। नींद खुलते ही जब आरोपी ने नर्मदा नदी में कूदने का मन बनाया तो नदी का पानी बेहद कम हो चुका था, जिसके बाद आरोपी ने शराब पी और भोजन के लिए ढाबे पर पहुंच गया।
ऐसे मिली पुलिस को सूचना
आरोपी की तलाश में पुलिस ने जगह-जगह पोस्टर लगाए थे, जहां इन पोस्टरों के आधार पर जिस ढाबे में आरोपी खाना खाने पहुंचा था, वहां कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया, और आरोपी की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद इंदौर से 2 पुलिसकर्मियों को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया, जहां मोरटक्का पुलिस की सहायता से दोनों पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। वहीं पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर इंदौर लाए हैं, जहां अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने कई बातों का खुलासा किया है तो वहीं उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को विस्तार से जानकारी दी है।
सुबह से मारना चाहता था आरोपी
आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह सुबह से ही बेटे को मारना चाहता था, लेकिन उसे मौका नहीं मिला था। वहीं रात को जब वह बेटे को लेकर सोने पहुंचा तो बेटे को नींद लगते ही उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं उसने हत्या का वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को भेज दिया, लेकिन पत्नी का नंबर ब्लॉक होने के चलते वह वीडियो उस तक नहीं पहुंच सका। उधर, आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस पूछताछ में आरोपी की पत्नी ने बताया कि, उसने कभी नहीं बोला कि बेटे की हत्या करो। बहरहाल, पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़े- Indore news: कलयुगी बाप ने 7 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, दूसरी पत्नी के दबाव में उठाया खौफनाक कदम












Click it and Unblock the Notifications