Indore: ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड ने मांगी मोबाइल की किश्त, नहीं देने पर फोड़ा गर्लफ्रेंड का सिर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जहां लगभग 3 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद जब प्रेमिका प्रेमी से अलग हुई तो प्रेमी ने प्रेमिका को दिलाए हुए फोन की किश्त मांग ली। इसके बाद दोनों का विवाद कुछ इस तरह बढ़ा की प्रेमी ने प्रेमिका की गाड़ी तोड़ते हुए उसके साथ अभद्रता की है।

3 साल तक चले रिलेशनशिप के बाद जब प्रेमी और प्रेमिका अलग-अलग हुए तो प्रेमी ने प्रेमिका से दिलाए हुए मोबाइल की किश्त मांग ली। इसके बाद प्रेमिका ने किश्त के कुछ पैसे प्रेमी को दे दिए, लेकिन पैसे कम होने पर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अभद्रता को अंजाम दिया।

Indore

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी और प्रेमिका लगभग 3 साल तक रिलेशनशिप में थे। इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका को मोबाइल दिलाया था। प्रेमी, प्रेमिका को दिलाए हुए मोबाइल की किश्त भरता था, जहां दोनों के अलग-अलग हो जाने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से मोबाइल की किश्त के लिए पैसे मांगे, 2100 रुपए की किस्त के लिए जब प्रेमिका ने प्रेमी को 2 हजार दिए तो प्रेमी ने 100 रुपए और मांगे, जहां प्रेमिका के द्वारा 100 रुपए नहीं दिए जाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं प्रेमी ने प्रेमिका के साथ अभद्रता भी की है।

प्रेमिका ने प्रेमी के इस व्यवहार की सूचना अपने परिजनों को दी, जहां मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्रेमिका को पुलिस थाने ले जाकर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रेमिका ने बताया कि, वह लगभग 3 साल से प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में थी। इस दौरान प्रेमी ने उसे मोबाइल दिलाया था, मोबाइल की किश्त प्रेमी भरता था। यही कारण रहा की, उसने प्रेमी को मोबाइल की किश्त के पैसे दिए, लेकिन पैसे कम होने पर प्रेमी ने मारपीट करते हुए अभद्रता की है।

ये भी पढ़े- Indore News: शादी के बाद बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध, पति ने देखा तो पत्नी ने उठाया गलत कदम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+