MP: विकास यात्रा में दिव्यांगजनों को मिली सौगात, वितरित किए जरूरी उपकरण
सामाजिक कल्याण परिसर परदेशीपुरा में अवंतिका गैस लिमिटेड की सी.एस.आर. योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

Recommended Video

इंदौर जिले में विकास यात्रा के दौरान दिव्यांगजनों को सौगात के रूप में 26 लाख रूपये से अधिक के सहायक उपकरण वितरित किये गये। यह उपकरण सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी तथा विधायक रमेश मेंदोला ने दिव्यांग जनों को वितरित किए। इन उपकरणों से जिले के 212 दिव्यांगजन लाभान्वित हुये। दिव्यांगजनों के लिये यह उपकरण और सहायता राशि आवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा सीएसआर फण्ड से दी गयी। सामाजिक कल्याण परिसर परदेशीपुरा में अवंतिका गैस लिमिटेड की सी.एस.आर. योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 26 लाख 41 हजार 418 की लागत के 346 सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरित किये गये।
दिव्यांगजनों को मिली सौगात
जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगों के चिन्हीकरण/पंजीकरण के लिये एलिम्को द्वारा 09 दिसम्बर, 2022 को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र परदेशीपुरा में परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें 212 दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया था। पूर्व चिन्हित दिव्यांगजनों को एलिम्को द्वारा निर्मित विभिन्न श्रेणियों के सहायक उपकरण वितरित किये गये। जिनमें बैटरी चालित मोटोराईज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु एमएसआईईटी किट, स्मार्ट फोन, ब्रेल केन आदि उपकरण शामिल थे। शिविर में आये दिव्यांगजनों को 22 मोटोराईज्ड ट्राईसाइकिल, 13 ट्राईसाइकिल, 06 व्हीलचेयर, 12 बैसाखी, 4 छड़ी, 16 कान की मशीन, 01 एमएसआईईडी किट, 110 ब्रेल केन, 110 स्मार्ट फोन वितरित किये गये।
ऐसा है विकास यात्रा का कार्यक्रम
प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ खरगोन जिले में भी 5 फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा शहर में हर वार्ड की बस्ती-बस्ती तथा जिले के गांव-गांव पहुंच रही है। यह यात्रा 20 दिन तक चलेगी। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। यात्रा के दौरान राज्य शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा में यह यात्रा प्रतिदिन न्यूनतम 5 से 6 गांवों में पहुंचेगी। हर दिन इनमें से दो बड़े गांवों में सभाएं भी होंगी। यात्रा के दौरान नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनी जाएगी।
ये भी पढ़े- Indore में IND vs AUS टेस्ट मैच का क्रेज, खचाखच भरा रहेगा होलकर स्टेडियम












Click it and Unblock the Notifications