Digvijay Singh का डांस video viral, बेटे jaivardhan singh ने खोला एक्टिव अंदाज का राज
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एंट्री करने से पहले 2 दिन के ब्रेक पर है, जहां राहुल गांधी गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं, तो वहीं पदयात्री 2 दिन के इस ब्रेक में अलग-अलग एक्टिविटी करते दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्विजय सिंह केसरिया तेरा इश्क है पिया, और यह दोस्ती हम नहीं तोडेंगे, जैसे गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब दिग्गी राजा की इस एक्टिवीटी का राज बताते हुए उनके सुपुत्र और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने खोला है।
जयवर्धन सिंह ने कही ये बात
दिग्विजय सिंह के सुपुत्र और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि, अब वह लगभग 75 साल के हो चुके हैं, उनका जो राजनीतिक जीवन है, वह भी लगभग 50 साल का हो चुका है, आज भी कृपा है राघव जी महाराज की भगवान की कि, वह स्वस्थ हैं। मेहनत भी कर रहे हैं, इसमें विशेषकर कभी लगता भी है कि, जिस व्यक्ति ने 5 साल पहले साढ़े 3 हजार किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा की थी, और अब पुनः पैदल चल रहे हैं, राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में, तो इतना वह कैसे मेहनत कर पाते हैं, और इसमें विशेषकर जो वह योग करते हैं, हर सुबह अनुशासन रहा है, पिछले 40 सालों में प्रतिदिन सुबह उठकर कम से कम एक घंटा योग करते हैं। योगासन के अलग-अलग आसान है, जो प्रतिदिन करते हैं, फिर लगभग 20 मिनट पूजा पाठ भी करते हैं, तो यह सब ऐसी उनकी परंपरा है, जो हमेशा कायम रखी है, चाहे कुछ भी हो जाए, चाहे वह 4 बजे रात को भी लौटे, लेकिन सुबह जब भी 7 या 8 बजे उठते हैं, ध्यान भी करते हैं, योग भी करते हैं, पूजा-पाठ भी करते हैं। मैं तो यह मानता हूं कि, हम सभी को यह सीखना चाहिए, और जो भी व्यक्ति राजनीति में है राजनीति में डिसिप्लिन बहुत जरूरी है, मनुष्य में अनुशासन होना चाहिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा डांस
मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एंट्री करने से पहले 2 दिन के ब्रेक पर है, जहां राहुल गांधी गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं, तो वहीं पदयात्री 2 दिन के इस ब्रेक में अलग-अलग एक्टिविटी करते दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्विजय सिंह केसरिया तेरा इश्क है पिया, और यह दोस्ती हम नहीं तोडेंगे, जैसे गानों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- Digvijay Singh के डांस पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात