MP news : राजनीति से संन्यास पर दिग्विजय सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब जल्द ही एमपी में दस्तक देगी, जहां यात्रा की तैयारियों को लेकर अभिभाषकों की महत्वपूर्ण बैठक राज्यसभा सांसद विवेक तंखा की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें शामिल हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अभिभाषकों संग मंथन करते हुए, यात्रा को एमपी में सक्सेस बनाने का खास प्लान तैयार किया है। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्गी राजा ने अपने सन्यास को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है।

कुछ ऐसा बोले दिग्विजय सिंह

कुछ ऐसा बोले दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में इंदौर आए राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने अभिभाषकों के साथ यात्रा की तैयारियों और अभिभाषकों की यात्रा में भूमिका को लेकर चर्चा की है। इस दौरान बैठक में विवेक तंखा के साथ राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया की ओर से जब राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से राजनीति से सन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, वो थोड़ा गलत समझ गए थे, 2026 तक मेरी राज्यसभा है, तब मैं 79 इयर्स का हो जाऊंगा, उसके बाद मुझे क्या करना है, उसका तय करूंगा।

खड़गे की टीम में भी दिग्गी राजा

खड़गे की टीम में भी दिग्गी राजा

जैसे - जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे - वैसे कांग्रेस में दिग्गी राजा की पूछ परख भी बढ़ती चली जा रही है, जहां अब एक बार फिर कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नई टीम में भी एमपी से एकमात्र दिग्विजय सिंह को शामिल किया गया है। दिग्गी राजा को गांधी परिवार के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं, जिसके चलते कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दिग्गी राजा के कंधों पर हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति का अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को बनाया गया है। इसके साथ ही वह प्रदेश में भी सक्रिय हैं।

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

इंदौर आएगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां मध्यप्रदेश में भी भारत जोड़ो पदयात्रा दस्तक देगी। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के नवंबर तक एमपी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, जहां यह यात्रा लंबे वक्त तक मध्य प्रदेश में ही रहेगी। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा निमाड़ अंचल में भी अपना दम दिखाएगी, जहां बुरहानपुर से यह यात्रा खंडवा, खरगोन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने तैयारियों का सिलसिला शुरू कर दिया है, जहां कांग्रेस नेता लगातार यात्रा को लेकर बैठक कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+