Indore News: 'आपका पार्सल आ गया...,' सायबर फ्रॉड का नया तरीका देख पुलिस चौंकी
इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच द्वारा Digital Cyber Advisory के तहत इस महत्वपूर्ण Video के माध्यम से इस प्रकार का साइबर फ्रॉड के बारें में बताया है।
समय के साथ-साथ अपराधी अपराध करने के तरीके भी बदल रहे हैं, जहां सर्वाधिक अपराध के मामले साइबर क्राइम से जुड़े हुए आ रहे हैं। यही कारण है कि, लगातार साइबर क्राइम से जुड़े अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जिसके चलते अब साइबर क्राइम रोकने के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग तरीके अपना रही है।

वर्तमान में Cyber ठग द्वारा फर्जी मैसेज भेजे जा रहे है जिसमें कोरियर/पार्सल डिलेवरी प्राप्त होने में एड्रेस की गलती होने का झूठ लिखा होता ओर मैसेज में भेजे गए फर्जी लिंक के माध्यम से एड्रेस अपडेट करने का बताया जाता है और व्यक्ति अपने किसी अन्य ऑर्डर/पार्सल आदि होने का सोचकर ठग द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक करता है, और अपनी निजी एवं OTP सहित बैंकिंग जानकारी Phishing Link में सबमिट करता, उसी दौरान व्यक्ति के पैसे ठग के पास चले जाते है और ऑनलाइन ठगी की वारदात हो जाती है।
इंदौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही कर, 02 आरोपियों को 55 लाख रु की स्मेक व 8 लाख की बोलेनों कार एवं 94 हज़ार रु नगदी सहित गिरफ्तार किया। इंदौर नगरीय पुलिस ज़ोन-02 की ऑपरेशन (Eagle claw) के तहत की जा रही कार्यवाही में, ड्रग्स पेडलर्स से की गई Interrogation के आधार पर बड़ी सफलता मिली है। आरोपी मंदसौर से थोक मे लाते थे स्मेक, अपना मिक्सर तैयार कर बनाते थे छोटे -छोटे टोकन और शहर मे छोटे सप्लायर को सप्लाय करते थे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच द्वारा Digital Cyber Advisory के तहत इस महत्वपूर्ण Video के माध्यम से इस प्रकार का साइबर फ्रॉड के बारें में बताया है। समय के साथ-साथ अपराधी अपराध करने के तरीके भी बदल रहे हैं, जहां सर्वाधिक अपराध के मामले साइबर क्राइम से जुड़े हुए आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: 6 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?, कलेक्टर ने आश्रम प्रबंधन को दिया FIR का अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications