Indore News: 6 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?, कलेक्टर ने आश्रम प्रबंधन को दिया FIR का अल्टीमेटम
इंदौर के पंचकुइयां स्थित युगपुरूष धाम बौद्धिक विकास केन्द्र में हुई 6 बच्चों की मौत के बाद अब प्रशासन एक्शन में नजर आ रहा है, जहां प्रशासन की ओर से आश्रम की जांच के आदेश दिए गए थे। वहीं अब जांच में कई सारी अनियमितताएं पाई गई है।
अनियमितता पाई जाने के बाद अब प्रशासन ने आश्रम के कर्ता धर्ताओं को नोटिस जारी किया है। वहीं नोटिस का जवाब नहीं देने पर आश्रम के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की जा सकती है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की, युग पुरुष धाम आश्रम में जो संक्रमण हुआ था, उसके संबंध में उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है, जिसमें सामने आया है कि, बच्चों की मौत छुपाई गई है। इसके अलावा समय पर सूचना भी प्रदान नहीं की गई थी। कुछ रखरखाव से संबंधित समस्या भी थी, उस रिपोर्ट के आधार पर उनको हम 3 दिन का नोटिस जारी कर रहे हैं, क्यों ना उनके विरुद्ध में आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाए। अनुदान प्राप्त संबंधित करवाई है, उनके खिलाफ की जाए।
कलेक्टर आशीष सिंह ने हॉस्टल, छात्रावासों, आश्रमों तथा कोचिंग संस्थानों सहित ऐसे संस्थान जहाँ कॉमन किचन में अधिक संख्या में लोग खाना खाते हैं तथा जिनका पेयजल का स्रोत भी कॉमन है, वहाँ पर गुणवत्ता की जाँच के निर्देश दिए हैं।
ज़िले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में 7 दिवस के भीतर यह जाँच कर कलेक्टर को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। जाँच दल में एसडीएम के अलावा नगरीय क्षेत्र में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी, फ़ूड सेफ़्टी ऑफ़िसर तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। हाल ही में फुड पॉइज़निंग और अन्य तरह के संक्रमण की कुछ घटनाओं को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: 5 बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन, हॉस्टल और छात्रावास में होगी जांच












Click it and Unblock the Notifications