मिशन नगरोदय का शुभारंभ, इंदौर को मिली करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात!

इंदौर, 18 मई: मध्यप्रदेश में एक बार फिर विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मिशन नवोदय का शुभारंभ किया गया. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मिशन नगरोदय का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के शहरी विकास संबंधी 265 करोड़ रूपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इस कार्यक्रम में इंदौर विकास प्राधिकरण के लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी हुआ. शहर के खातीपुरा चौराहे पर आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में इंदौर जिले के प्रभारी और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम जनप्रतिनिधी और अधिकारी मौजूद रहे.

indore

शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया गया

कार्यक्रम में शहीद स्व. ज्ञानसिंह परिहार की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस अवसर पर अतिथियों ने शहीद स्व. परिहार के परिजनों का सम्मान भी किया. साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथि और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्वर्गीय ज्ञान सिंह परिहार को याद किया. इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे. सभी शहीद स्वर्गीय ज्ञान सिंह परिहार को याद करते हुए भावुक नजर आए.

करोड़ों के विकास कार्यों की मिली सौगात

वर्चुअल कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 21 हजार करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण, गृह-प्रवेश और हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि वितरण किया. सीएम शिवराज ने अमृत-2.0 में 12 हजार 858 करोड़ 71 लाख और स्वच्छ भारत मिशन-2.0 में 4 हजार 913 करोड़ 74 लाख रुपये की योजनाओं का शुभारंभ किया.

स्वच्छता के बाद डेवलपमेंट में भी नंबर वन बनेगा इंदौर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन का खिताब हासिल कर चुका है. वहीं अब इंदौर डेवलपमेंट के मामले में भी नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है, जहां शहर में लगातार विकास कार्य रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं. इस बीच मिशन नगरोदय अभियान के शुभारंभ अवसर पर मिली विकास की सौगात, शहर के डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+