पंचायत चुनाव 2020 : आदिवासी के लिए आरक्षित हुई सीट, गांव में अकेला आदिवासी लालू बनेगा सरपंच

इंदौर। मध्य प्रदेश पंचायती राज चुनाव 2020 की तैयारियां जोरों पर हैं। फिलहाल ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा रही है। जल्द ही मतदान दिवस की घोषणा होगी। ग्राम पंचायत के आरक्षण की लॉटरी से जुड़ा एक अनूठा मामला इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के गांव डांसरी में सामने आया है।

Dansri sarpanch seat reserved for tribal village only tribal lalu will become sarpanch

दरअसल, डांसरी ग्राम पंचायत की सीट आदिवासी सरपंच के लिए आरक्षित हुई जबकि गांव में सिर्फ लालू नाम का एक ही आदिवासी है। ऐसे में लालू का यहां पर सरपंच बनना लगभग तय माना जा रहा है। बता दें कि गांव डांसरी पहले ग्राम पंचायत गोहान के अन्तर्गत आता है। परिसीमन के तहत ग्राम पंचायतों का विस्तार करते हुए डांसरी को नई ग्राम पंचायत बनाया गया है।

बोल नहीं सकता लालू

आदिवासी लालू के माता-पिता का निधन हो चुका है। यह बोलने में असक्षम है। थोड़ा सुन पाता है। लिख भी लेता है। लालू दस साल की उम्र से डांसरी के किसान शालिग्राम सोनगरा के यहां घरेलू नौकर का काम करता है। लंबे समय से सोनगरा के घर पर काम करने वाला लालू इनके परिवार के सदस्य की तरह है। लालू रसोई और खेती के काम के साथ-साथ पशुओं को चराने, नहलाने, दूध बेचकर आने का काम भी आसानी से कर लेता है।

17 नई ग्राम पंचायत बनीं

बता दें कि पूर्व में जनपद पंचायत क्षेत्र में 100 ग्राम पंचायतें थीं, लेकिन बढ़ती आबादी के कारण नई 17 ग्राम पंचायत और अस्तित्व में आ गईं और अब 117 ग्राम पंचायत में जो आरक्षण हुआ है, उसमें नई नवेली ग्राम पंचायत डांसरी के भाग्य भी खुल गए। यहां पर चुनाव तो नहीं होना है, लेकिन चुनाव की औपचारिकता पूरी करने के लिए नामांकन दाखिल होगा। नामांकन भी एक ही युवक का होगा जो कि आदिवासी है। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत में सरपंच पद, अध्यक्ष पद और वार्ड के आरक्षण को लेकर लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे। पदों और वार्डों पर आरक्षण लागू होने के बाद कुछ लोगों बेहत खुश हैं तो कुछ मायूस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+