इंदौर न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

ये हैं MP के खतरनाक पर्यटन स्थल, अब तक कई लोग गवां चुके हैं अपनी जान

Google Oneindia News

इंदौर, 31 जुलाई: बारिश के मौसम के बीच प्राकृतिक वातावरण से भरी जगह सभी को खूब भाती है, तभी तो इन दिनों मध्य प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थल आबाद नजर आ रहे हैं, जहां दूर-दूर से पर्यटक, पर्यटन के लिए पहुंच रहे हैं। मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी ऐसे ही कुछ पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अलग पहचान रखते हैं। यही कारण है कि, इन पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने दूर-दूर से पर्यटक मध्य प्रदेश की धरा पर आते हैं, और यहां पर्यटन का आनंद लेते हैं। लेकिन मालवा निमाड़ अंचल में ही कुछ पर्यटन स्थल ऐसे भी हैं, जहां पर्यटन का आनंद लेना तो बेहद आसान है, लेकिन यदि कोई यहां खतरों से खेलता है, तो वह उसके लिए घातक साबित होता है।

पातालपानी में कई लोग गवां चुके हैं

पातालपानी में कई लोग गवां चुके हैं

मध्य प्रदेश के खतरनाक पर्यटन स्थलों की यदि बात करें तो उसमें सबसे पहला नाम मालवा निमाड़ अंचल में आने वाले पातालपानी पर्यटन स्थल का लिया जाता है। पातालपानी पर्यटन स्थल इंदौर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर है, जो महू तहसील के अंतर्गत आता है। यह पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए अलग पहचान रखता है। ऐसा कहा जाता है कि, यहां जो प्राकृतिक झरना बहता है, उसकी गहराई पाताल लोक तक है। यही कारण है कि, इसका नाम पातालपानी रखा गया है। पातालपानी पर्यटन स्थल पर अब तक कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, जिसका मुख्य कारण यहां अचानक पानी का बढ़ जाना है।

तिन्छा फॉल का भी रहा ऐसा ही इतिहास

तिन्छा फॉल का भी रहा ऐसा ही इतिहास

मध्य प्रदेश के खतरनाक पर्यटन स्थलों में एक नाम तिन्छा फॉल का भी लिया जाता है। तिन्छा फॉल प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह पर्यटन स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए अलग पहचान रखता है। ऐसा कहा जाता है कि, आज से कुछ सालों पहले यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती थी, लेकिन अब लोगों ने अलग-अलग पर्यटन स्थल खोज निकाले हैं, जिसके चलते अब यहां पर्यटकों की संख्या काफी कम रहती है। लेकिन बावजूद इसके जब खतरनाक पर्यटन स्थलों की बात होती है, तो तिन्छा फॉल का नाम भी उसमें शामिल किया जाता है, क्योंकि यहां भी अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

कालाकुंड और मेहंदी कुंड का भी ऐसा ही इतिहास

कालाकुंड और मेहंदी कुंड का भी ऐसा ही इतिहास

इंदौर के पास महू तहसील में आने वाले कालाकुंड और मेहंदी कुंड वॉटरफॉल का भी कुछ ऐसा ही इतिहास है, जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए अलग पहचान रखने वाले इन दोनों ही पिकनिक स्पॉट पर अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं, जहां लोग या तो लापरवाही के चलते अपनी जान गंवाते हैं, या फिर सुरक्षा इंतजाम की कमी लोगों की जान पर भारी पड़ जाती है।

अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में आने वाले सभी पर्यटन स्थलों पर अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं, ताकि पर्यटक झरनों तक ना पहुंच पाए, और अनहोनी की आशंका कम हो जाए। अब से कुछ सालों पहले पातालपानी में हुए बड़े हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया था, जहां एक ही परिवार के कुछ लोग अचानक पानी बढ़ जाने के चलते हादसे का शिकार हो गए थे, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद से ही इंदौर के आसपास पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं।

ये भी पढ़े- MP के इस ZOO में व्हाइट टाइगर के 3 में से 2 शावक लापता, मौत की आशंकाये भी पढ़े- MP के इस ZOO में व्हाइट टाइगर के 3 में से 2 शावक लापता, मौत की आशंका

Comments
English summary
Dangerous tourist places of Madhya Pradesh have lost many lives
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X