MP: साइबर सेल करेगी ऑनलाइन लोन एप की जांच, गृहमंत्री ने दिए निर्देश
इंदौर, 24 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑनलाइन एप से लोन लेने के बाद उसकी किश्त ना भर पाने की वजह से ही हंसता खेलता परिवार उजड़ गया, जहां युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं इंदौर प्रवास पर आए प्रदेश के गृहमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश देते हुए, मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने के आदेश दिए हैं।

गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश
इंदौर प्रवास पर आए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा की, इंदौर में एप लोन से लिए कर्ज के कारण परिवार की आत्महत्या का मामला दुखद और मार्मिक है। इंदौर पुलिस कमिश्नर को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल भी ऑनलाइन लोन एप की प्रक्रिया और तरीके की जांच करेगा,अगर कोई आपत्तिजनक तरीका हुआ तो गंभीरता से विचार करेंगे।
इंदौर में एप लोन से लिए कर्ज के कारण परिवार की आत्महत्या का मामला दुखद और मार्मिक है। इंदौर पुलिस कमिश्नर को घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल भी ऑनलाइन लोन एप की प्रक्रिया और तरीके की जांच करेगा,अगर कोई आपत्तिजनक तरीका हुआ तो गंभीरता से विचार करेंगे। pic.twitter.com/XdsajY63Ms
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 24, 2022
सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कुछ ऐसा
युवक की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट पर नजर डालें तो उसमें लिखा गया है कि, 'मैं अमित यादव अपने पूरे होश में यह पत्र लिख रहा हूं, जीने की इच्छा मेरी भी है, पर मेरे हालात अब ऐसे नहीं रहे। आदमी मैं बुरा नहीं हूं इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। मेरी ही है। मैंने कई ऑनलाइन एप से लोन ले रखा है, मैं लोन नहीं भर पा रहा हूं। इज्जत के डर से यह कदम उठा रहा हूं। कृपा कर पुलिस मेरे परिवार जैसे मां-बाप सास ससुर को परेशान ना करें, मैं ही दोषी हूं। बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के बाणगंगा थाना इलाके में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिले। चारों के शव एक साथ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जान देने वाला यह परिवार भागीरथपुरा इलाके में रहता था।












Click it and Unblock the Notifications