देर रात फुल स्पीड बाइक पर कपल करते रहे रोमांस, मामला दर्ज
इंदौर। इंदौर की सड़कों पर देर रात एक कपल को मस्ती करना महंगा पड़ा। फुल स्पीड बाइक पर दोनों देर रात अश्लील हरकत करते पकड़े गए। तेज स्पीड बाइक पर लड़की पेट्रोल टैंक पर लडके की तरफ मुंह करके बैठी थी और दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे।

लोगों ने जब दोनों को सड़क पर इस हालत में देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि दोनों नशे में धुत थे। लड़का फुल स्पीड में बाइक चला रहा था। एलआईजी के पास उसने अचानक बाइक रोकी और लड़की को आगे बैठने को कहा। लड़की भी लड़के के कहने पर आगे आकर बैठ गई और दोनों 100 की स्पीड से दौड़ रही बाइक पर अश्लील हरकत करने लगे।
लड़की ने तो सड़क पर गुजर रहे लोगों को भी नहीं छोड़ा और लोगों की तरफ देखते हुए फ्लाइंग किस करती रही। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और फोटो के आधार गाड़ी का नंबर पता लगा दिया। बाइक के मालिक के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने, बिना हेलमेट लगाए गाड़ी चलाने और तेज स्पीड में बाइक चलाने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications