नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी, कुछ ऐसा है इंदौर संभाग का हाल

इंदौर, 17 जुलाई: मध्यप्रदेश में 11 नगरीय निकाय चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी के साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल मतगणना के कार्यों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी मतगणना के कार्यों में जुटे हैं, सुबह 9 बजे से मतगणना का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें सबसे पहले रुझान आने शुरू हुए, तो वहीं दोपहर बाद परिणाम आने भी शुरू हो जाएंगे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी मतगणना को लेकर विशेष तैयारियां की हुई है, जहां फिलहाल मतगणना का सिलसिला जारी है।

indore

बीजेपी के महापौर प्रत्याशी निकले आगे

Recommended Video

    Indore Panchayat Election Results : 12 जगह BJP जीती तो कहीं मुकाबला रहा टाई | वनइंडिया हिंदी | *News

    इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए शुरू हुई मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां लगातार अलग-अलग राउंड में मतगणना की जा रही है। इस दौरान रुझानों पर यदि एक नजर डालें तो इसमें बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव आगे निकलते नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 22 हजार से ज्यादा मतों से आगे निकल चुके हैं, तो वहीं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला अपनी ही विधानसभा से पीछे चल रहे हैं।

    इंदौर संभाग का कुछ ऐसा है हाल

    इंदौर शहर के साथ ही इंदौर संभाग में भी कई नगर निगमों के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जिसमें मुख्य रुप से खंडवा और बुरहानपुर जैसे बड़े नगर निगमों में मतगणना का सिलसिला चल रहा है। नगर निगमों के रुझान पर यदि एक नजर डालें तो इसमें बुरहानपुर में कांटे की टक्कर होती नजर आ रही है, तो वहीं उधर खंडवा में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी फिलहाल आगे है।

    सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना

    प्रदेश के 11 नगर निगमों के चुनाव परिणाम अब जल्द ही घोषित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए नगर निगम चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे, जहां इसके लिए शहर के नेहरू स्टेडियम में मतगणना जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जहां सबसे पहले मतपत्रों की गिनती हुई, तो वहीं इसके बाद साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन खुलनी शुरू हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+