MP में CORONA कमबैक, इस साल पहली बार एक्टिव केस 100 के पार, सांसद भी हुए संक्रमित

एमपी में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है, जहां सोमवार को 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए तो वहीं अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 101 हो गई है।

indore

Recommended Video

    बालाघाट: कोविड-19 व इनफ्लुएंजा से बचाव के लिए जारी किए दिशा निर्देश

    मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने अपनी दस्तक दे दी है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है, लगातार कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है, तो वहीं कोरोना से आमजन के साथ-साथ खास भी प्रभावित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में सोमवार को 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए तो वहीं अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। साल में यह पहली बार है, जब एक्टिव मरीजों की संख्या 100 के पार गई है। उधर, राजगढ़ के सांसद रोडमल नागर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

    जिलों में ऐसी है स्थिति

    राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन में 10 से ज्यादा मरीज यानी 14 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है, जहां 5 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 2 अप्रैल को प्रदेश भर में 35 नए मामले सामने आए थे, जिसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी भोपाल में मिले थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने सभी की चिंता बढ़ा दी है, जहां मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है। वहीं लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लोगों में चिंता देखी जा रही है।

    पूरे प्रदेश में होगी मॉकड्रिल

    देश के कुछ राज्यों में वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकरण में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी रखना महत्वपूर्ण है। इसी तारतम्य में केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल माह में पेन इंडिया मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार के कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक तैयारियाँ के साथ 10 और 11 अप्रैल को (चिन्हित कोविड डेडिकेटेड स्वास्थ्य सुविधाओं सहित) मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और अस्पताल के सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश जारी किए है। आयुक्त एवं सह सचिव स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य कोविड-19 के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना है। सोमवार-मंगलवार 10 और 11 अप्रैल, 2023 को मॉक ड्रिल के दौरान जिलों को आवश्यक मापदंडो पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। इसमें अस्पतालों में बिस्तर क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन युक्त आइसोलेशन बेड, आईसीयू और वेंटीलेटर सहित बेड की नियत संख्या की उपलब्धता सुनिश्चित करना हैं।

    ये भी पढ़े- MBA Chai Wala की बढ़ी मुसीबत, Indore की फ्रेंचाइजी ने पुलिस से की ये शिकायत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+