कोरोना वायरस के 78 वर्षीय संदिग्ध मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर दी जान

इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े कोरोना वायरस हॉट स्पॉट इंदौर से हर किसी को चौंकाने वाली खबर आई है। यहां के एमटीएच अस्पताल की छत से कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। 78 वर्षीय इस व्यक्ति को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

MTH indore

एमटीएच के प्रभारी डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि काटजू कॉलोनी में रहने वाले 78 वर्षीय वृद्ध को कोरोना संदिग्ध मरीज मानते हुए 24 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वार्ड में उसका पलंग एक खिड़की के पास था।मंगलवार सुबह पता चला कि उसने खिड़की से छलांग लगा और दूसरी मंजिल के छज्जे पर जाकर गिरा। इससे उसकी मौत हो गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संभावना जताई जा रही है कि डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली होगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+