MP के इस शहर में कोरोना ने डराया, महिला की मौत और बढ़ते मरीजों ने बढ़ाई टेंशन

इंदौर, 29 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है, जहां एक बार फिर लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोगों की टेंशन भी बढ़ा दी है, पिछले कुछ दिनों से सामने आ रहे संक्रमण के आंकड़ों में उछाल के बाद, अब कोरोना संक्रमित महिला की मौत का मामला सामने आया है। इससे पहले भी जुलाई के महीने में ही कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। वहीं गुरुवार को सामने आए आंकड़े एक बार फिर 100 के पर पहुंच गए, जहां 121 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए कोरोना संक्रमण से हुई मौत, एक बार फिर लोगों को सावधान रहने के लिए अलर्ट करती है।

लगातार बढ़ रहा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

लगातार बढ़ रहा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा

शहर में पिछले कुछ दिनों से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां रोजाना सामने आने वाली कोरोना रिपोर्ट में बढ़ते इन आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोगों की टेंशन भी बढ़ा दी है, फिलहाल शहर में कोरोना के 700 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज एक्टिव हैं, जिनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

लोगों को सावधानी रखने की जरूरत

लोगों को सावधानी रखने की जरूरत

शहर में लगातार बढ़ता कोरोना संक्रमण अब चिंता का विषय बनता चला जा रहा है, जहां संक्रमण से बचने के लिए अब लोगों को सावधानी रखने की आवश्यकता है. संक्रमण से बचने के लिए लोग मास्क का उपयोग कर सकते हैं, तो वहीं भीड़-भाड़ से बचने के साथ ही सेनीटाइजर का उपयोग भी समय-समय पर करते रहें।

बूस्टर डोज लगवाने पहुंच रहे लोग

बूस्टर डोज लगवाने पहुंच रहे लोग

बढ़ते कोरोना संक्रमण ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। यही कारण है कि, अब 18 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं कई जगह बूस्टर डोज फ्री में भी लगाया जा रहा है। वहीं लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद अब लोग बूस्टर डोज लगवाने पहुंच रहे हैं, जहां बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों की लंबी कतार को भी टीकाकरण केंद्रों पर नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+