Khandwa news: खेत से चना चुराना युवक को पड़ा भारी, लोगों ने इतना पीटा की हो गई मौत

खंडवा में युवक को गांव वालों ने खेत से चना चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

indore

Recommended Video

    खंडवा: युवकों की आंखों में मिर्ची डालकर लूटने का प्रयास सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां खेत से चने चुराना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल, जिले के छैगांव माखन इलाके में एक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद पुलिस की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, युवक को गांव वालों ने खेत से चना चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली। साथ ही उसे घायल अवस्था में नाले में फेंक दिया गया, जिसके बाद कुछ लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

    कुछ ऐसा है पूरा मामला

    दरअसल, छैगांव माखन इलाके के एक खेत में युवक खेत से चना तोड़कर खा रहा था, तभी कुछ लोगों की नजर युवक पर पड़ी, और उन लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद लगभग 8 से 10 लोगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। वहीं मारपीट करने वाले युवकों ने युवक को बेहोशी की हालत में नाले में ले जाकर फेंक दिया। कुछ लोगों ने जब युवक को देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि, इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है। उधर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतक के परिजनों ने उसका शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया, और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

    शरीर पर पाए गए चोट के निशान

    जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। साथ ही उसकी कई लोगों से पहले भी रंजिश रही है। दूसरे अपराधियों के साथ भी उनका संपर्क रहा है, जिस कारण अलग-अलग एंगल से पुलिस जांच कर रही है। उधर, मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया, और आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है। आधे घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों की समझाइश के चलते परिजन और समाज जन माने जिसके बाद शव को सड़क से उठाया गया। उधर, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है, जहां आरोपियों को सख्त सजा देने की बात भी की जा रही है।

    ये भी पढ़े- Indore news: बदमाशों ने की मंदिर में तोड़फोड़, पूजा करने आई महिलाओं को दी जान से मारने की धमकी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+