Indore Accident: 4 मौतों की जिम्मेदार क्रेन का हुआ टेक्निकल टेस्ट, सामने आया सच

इंदौर में हादसे के बाद क्रेन का टेस्ट हुआ, जिसमें सामने आया की क्रेन के ब्रेक फेल नहीं थे, बल्कि ब्रेक कम लगते थे। इतना ही नहीं क्रेन के टायर भी बुरी तरह से घिस चुके थे,

indore

Recommended Video

    ब्रेकिंग: दर्दनाक हादसे में चारों तरफ बिखरे लाशों के चिथड़े, सड़क हुई खून से लाल

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया था, जब अनियंत्रित क्रेन में कुछ लोगों को कुचल दिया था, जिसके चलते 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं हादसे के बाद क्रेन को जप्त तक कर लिया गया था, जहां क्रेन का टेक्निकल टेस्ट कराया गया है। यह टेस्ट PWD के एक्सपोर्ट की मौजूदगी में कराया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट RTO को सौंपी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्रेन के ब्रेक फेल नहीं थे, बल्कि ब्रेक कम लगते थे। इतना ही नहीं क्रेन के टायर भी बुरी तरह से घिस चुके थे, संभवत: इसे ही हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। वहीं अब हादसे की रिपोर्ट RTO को सौंपी जाएगी, इसके बाद यह तय किया जाएगा की किसकी गलती थी।

    अधिकारियों ने कही ये बात

    सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि, हादसे में अलग-अलग तरह की बात निकलकर सामने आ रही है। वहीं अब पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है, साथ ही कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, घटनाक्रम के बाद क्रेन को चला कर देखा गया, जिसमें ब्रेक फेल होने की बात फिलहाल निकलकर सामने नहीं आई है, लेकिन टेस्टिंग के बाद ही यह तय हो पाएगा कि, आखिर हादसा कैसे हुआ। इस घटनाक्रम के बाद चारों शवों का पोस्टमार्टम किया गया, तो वहीं गंभीर घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

    पहले भी हो चुके हैं हादसे

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं, अक्सर बस चालकों द्वारा दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में कई बार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इतना ही नहीं शहर की अलग-अलग सड़कों पर आए दिन बस चालक तेज रफ्तार में बस चलाते हैं, और एक-दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में कई लोगों की जान ले बैठते हैं। वहीं एक बार फिर इंदौर में इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां एक बस ने क्रेन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई।

    ये भी पढ़े- Indore news: दर्दनाक हादसे का जिम्मेदार कौन?, क्रेन की टेक्निकल जांच से खुलेगा 4 मौतों का राज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+