MP में गर्मी के तीखे तेवर, टूटे सारे रिकॉर्ड, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
इंदौर, 27 अप्रैल: मध्य प्रदेश के कई जिलों में गर्मी के तीखे तेवर देखने मिल रहे हैं, जहां लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. कई जिलों में लू की लपेट चलने का सिलसिला जारी है. पिछले दिनों मिली राहत के बाद अब लगातार तापमान बढ़ता चला जा रहा है. ग्वालियर-चंबल समेत मालवा-निमाड़ जैसे अंचलों में गर्मी कहर ढा रही है. आने वाले दिनों में गर्मी का कहर और बढ़ने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है. प्रदेश के कई जिलों में फिलहाल तापमान 43 डिग्री तक बना हुआ है.

भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है
मध्यप्रदेश के पड़ोसी राज्य राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शरू हो गया है, जहां राजस्थान से आ रही गर्म हवाओें के कारण प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है. वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है. हवाओं का रुख भी पश्चिमी बना हुआ है, जिसके चलते गर्मी के तेवर अभी तीखे ही बने रहने की संभावना है.
प्रमुख जिलों में तापमान
प्रदेश के प्रमुख जिलों की बात करें तो राजगढ़ में 43, दमोह में 42.6, नौगांव में 42.3, रतलाम में 42.2, सीधी में 42, गुना में 41.8, ग्वालियर में 41.7 तापमान रहा. आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम प्रदेश के कई हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां लू की लपेट चलेगी, तो वहीं गर्मी भी अपने तीखे तेवर दिखाएगी.
इस कारण तेजी से बढ़ रहा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार प्रदेश में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है, इतना ही नहीं गर्मी के अलावा ठंड और बाकी मौसमों में भी बदलाव की स्थिति देखने मिली है, जिसके पीछे का मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग के कारण तापमान में होने वाले परिवर्तन को माना जा सकता है. वहीं आगे भी इसी तरह का मौसम प्रदेश में बने रहने की संभावना है, जहां गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
ये भी पढ़े- MP में बिजली संकट, इन कारणों के चलते अंधेरे में डूब सकता है पूरा प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications