MP में हार के बाद कांग्रेसियों ने किया जमकर डांस, गाना बजा- जिंदगी की यही रीत है....

धार, 30 जुलाई: प्रदेशभर में हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन संपन्न हुए हैं, जहां इन चुनावों में कई जगह कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास धार में भी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को हार मिली, यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने के बाद गोटी यानी लॉटरी से विजयी प्रत्याशी का फैसला किया गया, जिसमें कांग्रेस हार गई। वहीं इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी हार को खुशी-खुशी स्वीकारते हुए, हार के बाद ही जीत का संदेश दे डाला।

हार के बाद जमकर नाचे कांग्रेस नेता

हार के बाद जमकर नाचे कांग्रेस नेता

एक तरफ जहां विजय श्री मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता हारने के बाद भी खुशी खुशी डांस करते नजर आ रहे थे, जहां पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार, और जिलाध्यक्ष बालमुकुंद गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ 'जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है' गाने पर जमकर डांस किया। वहीं अब इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक साथ दिखाई दिए सिंगार और गौतम

एक साथ दिखाई दिए सिंगार और गौतम

अबकी बार जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में अलग समीकरण देखने मिले, जहां पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंगार और कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम एक साथ नजर आए। दोनों ही दिग्गजों के साथ रहने का परिणाम था कि, अबकी बार जिला पंचायत में कांग्रेस मजबूत नजर आई है। वहीं यदि आगे भी इन दोनों ही नेताओं का साथ इसी तरह बना रहा, तो साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत होती नजर आएगी, जहां धार से चौंकाने वाले परिणाम भी सामने आ सकते हैं।

कांग्रेस में दिखाई दिया एकत्रीकरण

कांग्रेस में दिखाई दिया एकत्रीकरण

अबकी बार जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस मजबूत नजर आई, जहां कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों ने अपनी पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर मतदान किया, जिसका परिणाम रहा कि, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में बराबर वोट मिले, वहीं गोटी डालने पर विजय प्रत्याशी घोषित हुआ, जिसमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+