Indore News: कांग्रेस कार्यालय में कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत से नेता नाराज, राहुल गांधी तक पहुंची शिकायत

मध्यप्रदेश के इंदौर में सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कांग्रेस कार्यालय जाने से नाराज कांग्रेस प्रवक्ता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई के लिए हाई कमान को पत्र लिखा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने हाई कमान को पत्र लिखते हुए कैलाश विजयवर्गीय के कांग्रेस कार्यालय पहुंचने और वहां हुए स्वागत पर आपत्ति दर्ज कराई है। साथ उन्होंने इस कृत्य में शामिल नेताओं पर कार्रवाई की बात भी लिखी है।

Indore

कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल खान सूरी ने ट्वीट करते हुए लिखा की, कुछ फूल छाप कांग्रेसियो ने कांग्रेस दफ्तर गांधी भवन में कैलाश विजयवर्गीय का पलकें बिछा कर स्वागत किया। वह व्यक्ति जिसने 45 दिन पहले गन्दी राजनीति खेलते हुए बलपूर्वक कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी का फार्म उठवाया, लोकतंत्र की खुले आम हत्या की और कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी विहीन कर दिया। वो व्यक्ति आज कांग्रेस दफ्तर गांधी भवन में बैठ कर कांग्रेसियो को लोकतंत्र की मर्यादा का पाठ पढ़ाते हुए कह रहा था कि, लोकतंत्र में स्वस्थ राजनीति होना चाहिए। स्वस्थ राजनीति ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है।

वहाँ मौजूद कांग्रेसियो में किसी की हिम्मत नही हुई कि उनसे पलट कर पूछे कि माननीय आपने जो गन्दी राजनीति की शुरुआत की उसका क्या?, आपने लाखों लोगों के प्रत्याशी चयन के अधिकार को छीना उसका क्या?, लोकतंत्र की हत्या करने वालों से प्रश्न पूछने के स्थान पर कांग्रेसी कैलाश विजयवर्गीय से अपने व्यक्तिगत संबंधों का खुले आम बयान कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्डा बड़े प्रफुल्लित होते हुए बता रहे थे कि मैं कैलाश जी का भतीजा हूँ। आज कैलाश जी का फ़ोन आया और इन्होंने गांधी भवन आने को कहा तो मैने कहा जरूर आइये, आपका स्वागत है।

सूरी ने लिखा की, कांग्रेस कार्यालय गाँधी भवन में मौजूद लोगों ने बताया कि, सुरजीत चड्डा कह रहे थे कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी उन्हें कहा कि, कैलाश जी स्वागत करने के निर्देश दिए थे कि, फूल-माला,नाश्ता चाय-कॉफी सब व्यवस्था रखना। यह देख कर कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता दुखी है कि जो व्यक्ति राहुल गांधी को पप्पू कहता है, जो व्यक्ति कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी को खुलेआम दबावपूर्वक चुनाव उठवा लेता है, वो व्यक्ति मोदी सरकार के पौधारोपण का निमंत्रण देने आया है, और यह हंसते हुए निमंत्रण स्वीकार करते हैं। पलट कर यह नहीं पूछते की दो दशक से ज्यादा समय से बीजेपी की सरकार के संरक्षण में जंगल माफियाओ ने करोड़ो पेड़ काट दिए कितने जंगल माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही हुई?

कांग्रेस जनों को हरियाली की पौधरोपण करने के लिए मोदी सरकार के अभियान की जरूरत नही है। भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव जी की जयंती 20 अगस्त को हम प्रति वर्ष वृक्षारोपण करते हैं। कैलाश विजयवर्गीय गांधी भवन क्या आया आप अपनी संस्कृति ही भूल गए सूत की माला की अपेक्षा फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया। गांधीजी की मूर्ति पर मल्यार्पण कराना भी उचित नहीं समझा।

मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय खड़गे जी एवं हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी से आग्रह करुंगा कि, जो इस कुकृत्य में शामिल है, उन पर निर्देशात्मक कार्रवाई की जाए।

इंदौर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी का गृह क्षेत्र है, अगर यहां ऐसा होगा तो गलत मैसेज जाएगा कि जीतू पटवारी को बी.जे. पी. से मेल-जोल में कोई दिक़्कत नहीं है, बी.जे.पी. नामांकित कार्यक्रम में शामिल होने में कोई आपत्ति नहीं है। अन्य कार्यकर्ता यही प्रेरणा लेकर बी.जे.पी. के कार्यक्रम में आना जाना और बी.जे.पी. के नेताओं का कांग्रेस कार्यालय में स्वागत करेंगे।

ये भी पढ़े- Indore News: कैलाश विजयवर्गीय के वृक्षारोपण अभियान ने बनाया रिकॉर्ड, सुमित्रा महाजन ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+