MP: मिशन 2023 के लिए कांग्रेस तैयार, प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए निकाला नया फॉर्मूला
इंदौर, 15 सितंबर : मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस अब जिलास्तर पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने की तैयारी कर रही है, जहां कांग्रेस ने प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए खास फॉर्मूला इजात किया है। इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस की विचारधारा पर चलने वाले युवा नेताओं का चयन प्रवक्ता पद के लिए किया जाएगा। वहीं नई प्रकिया के आधार पर प्रवक्ताओं का चयन करने की तैयारी कर रही कांग्रेस अब पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अबकी बार कांग्रेस प्रवक्ता चयन के लिए एग्जाम का सहारा ले सकती है। साथ ही मेरिट लिस्ट में आने वाले प्रवक्ताओं को प्रमोशन भी दिया जा सकता है।

कुछ ऐसी है कांग्रेस की तैयारी
मिशन 2023 से पहले कांग्रेस अब युवाओं की ऐसी फौज तैयार करने में जुटी है, जो बीजेपी को उसकी ही भाषा में जवाब दे सके, यानि ऐसे युवा जो कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हो, और बेबाक अंदाज में अपनी बात रखने का दम रखते हो, वहीं इसी के चलते कांग्रेस अब जिलास्तरीय प्रवक्ता नियुक्त करने की तैयारियों में जुट गई है, जहां कांग्रेस ने प्रवक्ता चयन के लिए नया फॉर्मूला इजात किया है, इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस दिपावली से पहले प्रवक्ता चयन की प्रकिया को पूरी करने की तैयारी में जुटी है।
मिशन 2023 में होगी कड़ी टक्कर
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि, नियुक्ति के सारे नियम हमने बना लिए हैं, हमारी कोशिश है की दिपावली से पहले हम प्रकिया के माध्यम से नया नेतृत्व चुन लें। कुलमिलाकर, देखा जाए तो कांग्रेस अब नए फॉर्मूले के आधार पर प्रवक्ता चयन की तैयारी कर रही है, जहां इससे पहले भी कांग्रेस नए-नए फॉर्मूले अपनाकर प्रवक्ताओं का चयन कर चुकी है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी की कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता चयन के लिए इजात किया जा रहा फॉर्मूला कितना कारगार साबित होता है।












Click it and Unblock the Notifications