MP: मतगणना के लिए कांग्रेस तैयार, लंच पॉलिटिक्स के बहाने दिखाया दम

इंदौर, 15 जुलाई: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जहां इसके बाद अब नगर निगम चुनाव के लिए होने वाली मतगणना की तारीख अब नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस भी मतगणना में अपना दम दिखाने के लिए तैयार नजर आ रही है। इसी के चलते दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को मतगणना से जुड़े खास दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में पूर्व मंत्री और विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल, महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

मतगणना को लेकर बनी खास रणनीति

मतगणना को लेकर बनी खास रणनीति

17 जुलाई को होने वाली मतगणना के लिए कांग्रेस भी अब तैयार नजर आ रही है, जहां एमआर 10 स्थित होटल निर्वाणा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक बुलाई गई, जिसमें मतगणना से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश जहां कार्यकर्ताओं को दिए गए, तो वहीं कई अलग-अलग मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर मतगणना के लिए तैयार किया, तो वहीं लंच पॉलिटिक्स का दौर भी चला।

कार्यकर्ताओं को मिले खास दिशा निर्देश

कार्यकर्ताओं को मिले खास दिशा निर्देश

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, सारे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के लिए बुलाया है, कार्यकर्ताओं के पराक्रम से हम ये जंग जीत रहे हैं। पूर्व मंत्री और विधायक विजयलक्ष्मी साधौ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हमको प्रशासन, शासन और बीजेपी से लड़ना है, काउंटिग में ही खेल-खेल लेते हैं, इसलिए सारे कार्यकर्ताओं से निवेदन किया की, काउंटिग में बैठे रहें, और अच्छे से काउंटिग निपटाए।

17 जुलाई को होगा नगर सरकार का फैसला

17 जुलाई को होगा नगर सरकार का फैसला

17 जुलाई का दिन वह दिन है, जब इंदौर शहर को नई नगर सरकार मिल जाएगी, यानी मतगणना के बाद देर रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि, नगर निगम चुनाव में किसकी हार और किसकी जीत हुई है। वहीं मतगणना को लेकर तमाम तरह की तैयारियां प्रशासन की ओर से संपन्न कराई जा रही है, जहां व्यवस्थित रूप से मतगणना संपन्न कराई जा सके, वहीं मतगणना स्थल पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+