Indore news: कांग्रेस के प्रदर्शन में पैसे देकर भीड़ बुलवाने का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने दिया ये जवाब

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सियासत का पारा चढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां हाल ही में कांग्रेस नेताओं की ओर से नगर निगम मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया था।

वहीं इस विरोध-प्रदर्शन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ महिलाएं पैसे देकर प्रदर्शन में भीड़ बढ़ाने की बात कहती दिखाई दे रही थी। वहीं अब इन आरोपों पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने भी सफाई दी है।

indore

महिलाओं ने कही थी ये बात

नगर निगम मुख्यालय पर कांग्रेसियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ महिलाओं ने बताया था कि, उन्हें एक कार्ड दिया गया था जिस पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का नाम लिखा हुआ था, साथ ही महिलाओं ने बताया की उन्हें बोला गया था की प्रदर्शन में शामिल होने पर उन्हें पांच सौ रूपए दिए जाएंगे, जो उन्हें नहीं दिए गए। महिलाओं ने बताया कि, हम 12 से 15 महिलाएं प्रदर्शन में शामिल होने गई थीं, लेकिन एक को भी पैसे नहीं दिए गए।

चिंटू चौकसे ने कही ये बात

महिलाओं के आरोपों पर सफाई देते हुए नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा की, हजारों की संख्या में महिलाएं थी, हजारों की संख्या में पुरुष थे, जब-जब आप कुछ अच्छा करने जाते हो तो विघ्नसंतोषी कुछ ना कुछ भेजना विघ्न उत्पन्न करते ही करते हैं। चार महिलाएं कहां से आई, उनको कौन लेकर आया था, उनको किसने पैसे का बोला, आई डोंट नो, क्या चिंटू चौकसे ने उनसे बात करी, क्या वह व्यक्तिगत रूप से खड़ा कर दूंगा तो चिंटू चौकसे को पहचानते हैं, नहीं पहचानते हैं।

ये भी पढ़े- Indore के विकास को लेकर नगर निगम ने किया मंथन, जल्द निकलेगा अमृत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+