Indore के विकास को लेकर नगर निगम ने किया मंथन, जल्द निकलेगा अमृत

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा विभिन्न विकास कार्यो एवं महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर समीक्षा बैठक सिटी बस ऑफिस में ली गई। बैठक में अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, दिव्यांक सिंह, अभिषेक गेहलोत, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, देवधर दरवाई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निर्देश दिये गये कि, निगम की भूमि का सर्वे कराये तथा राजस्व की दृष्टि से जिस भूमि पर विकास किया जा सकता है वहा पर योजना बनाये ताकि, विकास के साथ ही निगम को राजस्व की प्राप्ति हो सके। सोलर सिटी के क्रम में शहर के 85 वार्डो में से प्रत्येक वार्ड में एक एक कालोनी का चयन कर उक्त कालोनी मेें 100 प्रतिशत सोलर सिस्टम लगाने के लिए नागरिकों को प्रेरित करें।

Indore

बैठक में दिए दिशा-निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान महापौर द्वारा निर्देश दिये गये कि, शहर में जितने कम्युनिटीहाॅल या दुकाने है उन सभी का सर्वे कराया जावेें। शमशान घाटों के मरम्मत व संधारण कार्य करने के निर्देश दिये गये। यह आदेश जारी किये जावें कि, कही पर भी रोड़ बनने के पूर्व वहा पर अन्य लाईन जैसे ड्रेनेज लाईन, जल वितरण लाईन आदि का कार्य पूर्व में होने के उपरान्त ही रोड़ बनाने का कार्य किया जाए। माॅडल स्कूल की समीक्षा की गई। निगम प्रांगण में नई बिल्डिंग का कार्य चल रहा है। उक्त को छोडकर शेष स्थल पर बिल्डिंग बनाने के लिए प्लान तैयार करना। भंवरकुआं क्षेत्र में निगम की लायब्रेरी बनाने हेतु स्थल का चयन करना ताकि, उक्त क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को लायब्रेरी का लाभ मिल सकें।

शहर में जारी है वृक्षारोपण अभियान

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अलग-अलग कॉलोनियों और स्थानों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है, जहां स्वच्छता के बाद अब इंदौर पर्यावरण के मामले में भी नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा हुआ नजर आ रहा है। वहीं आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान शहर की कॉलोनी और स्थानों पर चलाया जाएगा, जहां वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अलग-अलग तरह के पौधों को रोपित किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Ujjain आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 'महाकाल लोक एक्सप्रेस' शुरू, नगर भ्रमण कराएगी नई बस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+