MP News: कटनी में पिटाई के शिकार हुए दादी और पोते से मिले जीतू पटवारी, हुई ये बात
मध्यप्रदेश के कटनी के GRP थाने में पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए नाबालिग और उसकी दादी से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि, कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा की, अब तो खुद राष्ट्रपति ही महिला उत्पीड़न को लेकर चिंतित हैं, BJP सरकार को अब जाग जाना चाहिए! मप्र में दलित उत्पीड़न की बेलगाम घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए! दलितों को मारना, पेशाब पिलाना, अपमानित करना, झूठे मुकदमों में फंसाना, गंभीर चोट पहुंचाना, यहां तक की हत्या ही कर देना- मेरे मध्य प्रदेश में सामान्य घटना हो चुकी है! मुख्यमंत्री चुप हैं! क्यों?

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था की, कटनी जीआरपी ने झर्रा टिकुरिया के 15 साल के बालक, उसकी दादी को बेरहमी से पीटा! कानून/संविधान से बड़े पुलिस के छोटे-बड़े नुमाइंदों ने यह हरकत फिर एक दलित परिवार के साथ की है!, BJP ने दलित उत्पीड़न को सबसे बड़ा हथियार बना लिया है! भाजपा सत्ता भी पिछड़े/आदिवासियों पर अत्याचार करने में कोई कसर बाकी नहीं रख रही है! राजनीतिक दुर्भावना का यह खेल बंद होना चाहिए!
बता दें कि कटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो साल 2023 का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, महिला थाना प्रभारी, एक बुजुर्ग महिला और उसके पोते को बर्बरता से पिटती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इसके बाद कुछ और पुलिसकर्मी वहां पहुंचते हैं, और युवक को बर्बरता पूर्वक पीटते हैं। वहीं इसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते कार्यवाही की मांग भी लगातार की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस के मिशन वार्ड-83 का आगाज, कैसे जीतेंगे उपचुनाव, खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications