Indore news : कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग सोनू की समस्या का हुआ समाधान

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह की पहल पर दिव्यांग सोनू पाठक के पैतृक मकान का नामांतरण कर दिया गया है। प्रशासनिक अमला सोनू पाठक के घर पहुँचा और आदेश पत्र प्रदान किया। इसके पूर्व 13 अक्टूबर को सोनू के बीपीएल कार्ड बनाने के आदेश भी जारी कर दिये गये थे। उल्लेखनीय है कि, कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर तहसीलदार राऊ ने सोनू पाठक द्वारा जनसुनवाई में दी गई शिकायत पर कार्रवाई की और मकान के नामांतरण के संबंध में जाँच की।

indore

कुछ ऐसा है मामला

तहसीलदार राऊ ने बताया है कि, आवेदक सोनू पिता स्व. दीपक पाठक निवासी 263 सांई बाबा नगर इन्दौर के द्वारा नामान्तरण बाबद जनसुनवाई में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। इस संबंध में मकान के नामान्तरण के संबंध में जांच की गई। मौके पर आवेदक जिस मकान का नामान्तरण कराना चाहता था। वह वर्तमान में उसके दादा जी के नाम पर दर्ज है, जो कि लगभग 10 बाय 40 वर्गफीट का है। जिसमें मौके पर एक कमरा बना हुआ है, शेष रिक्त है। मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पडोसियों एवं आवेदक के द्वारा बताया गया कि, उनकी दिव्यांगता का लाभ उठाकर कई लोग उनके मकान में ताला तोडकर घर में घुस जाते हैं।

दादी ने पाल पोस कर बड़ा किया

पडोसियों द्वारा यह भी बताया गया कि, सोनू विगत दस वर्षो से उक्त स्थान पर अकेले ही निवास कर रहे है। यह मकान इनके दादाजी के नाम पर था। इनके पिता की मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी है। इनकी माताजी एवं एक भाई नागदा में निवास करते है, जो विगत 10-12 वर्षो में कभी नहीं आये। आवेदक सोनू को उनकी दादी के द्वारा ही पालपोष कर बड़ा किया गया। आवेदक की माँ बचपन में ही छोड़कर चली गई थी। आवेदक द्वारा मौके पर संपत्तिकर की रसीद भी बताई गई, जो आवेदक सोनू के दादाजी के नाम से थी। आवेदक के नाम से बी.पी.एल. राशन कार्ड भी बना हुआ है।

एडीएम को हटाया गया था

दिव्यांग सोनू के साथ जनसुनवाई में अच्छा व्यवहार नहीं करने पर सीएम शिवराज ने एडीएम को हटा दिया था, जहां अब कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर सोनू पाठक को मकान के नामांतरण का आदेश दिया गया। इसी तरह राऊ अनुविभागीय अधिकारी द्वारा भी बीपीएल कार्ड बनाकर दिया गया। इस कार्ड के आधार पर उसे अनेक शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+