Indore कलेक्टर का Action, जिला अस्पताल के अनुपस्थित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उन्होंने जिला चिकित्सालय पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया।

indore

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा शासकीय अस्पतालों की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने तथा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी सिलसिले में उन्होंने आज जिला चिकित्सालय पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां पाने जाने पर उन्होंने शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला चिकित्सालय के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने अस्पताल भवन के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि, अस्पताल का भवन यथा शीघ्र पूरा हो, जिससे कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने प्रसूती वार्ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस वार्ड में साफ-सफाई तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूती वार्ड के रिकार्ड को प्रापर रूप से संधारित रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकों, पैरा मैडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। ड्यूटी पर अनुपस्थित दो चिकित्सकों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

प्रति सप्ताह व्यवस्थाओं में सुधार की समीक्षा

साथ ही कहा कि ऐसे चिकित्सक जो अन्यत्र काम कर रहे हैं, उनका रेकार्ड रखा जाए। साथ ही उनकी मॉनिटरिंग की जाए। उनके कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल बोर्ड अब सप्ताह में दो दिन ही लगाया जाए, जिससे कि मरीजों को ज्यादा लाभ मिल सके। प्रतिदिन मैडिकल बोर्ड लगने से अधिकांश चिकित्सकों का समय व्यर्थ जाता है। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों तथा उनके परिजनों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि, प्रति सप्ताह व्यवस्थाओं में सुधार की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित चिकित्सकों के विरूद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप गोयल भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- प्रवासी भारतीयों के स्वागत के लिए Indore तैयार, लिटरेचर फेस्टिवल और फूड कार्निवल जैसे इवेंट होंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+