Indore News: सरकारी ऑफिस में बदलेगा अटेंडेंस सिस्टम, अब कुछ ऐसे लगेगी हाजिरी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में फैसला हुआ की, बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज की व्यवस्था पूरे जिले में लागू होगी। अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण का प्रतिवेदन ऑनलाइन करना होगा।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, जिले में अब हर विभागों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी। बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही वेतन का भुगतान किया जायेगा। यह व्यवस्था जिले के ग्राम स्तर पर भी लागू की जायेगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर कार्ययोजना बनाकर व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए हैं।

Indore

कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि, वे स्वयं तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ संबंधित कार्यालयों, विभागीय गतिविधियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की मैदानी स्तर पर पहुंच कर निरीक्षण करें। निरीक्षण का प्रतिवेदन ऑनलाइन दर्ज करें। इसके लिए सुशासन नाम से मोबाइल एप बनाया गया है।

कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण(टीएल) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्तर शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, रोशन राय तथा निशा डामोर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण के साथ ही विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों तथा अन्य गतिविधियों के संबंध में भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में स्थापित मीडिऐशन सेंटर की सफलता को देखते हुए ऐसी ही व्यवस्था जिले के देपालपुर, सांवेर और महू तहसील मुख्यालय पर भी की जायेगी। इस मीडिऐशन सेंटर के माध्यम से जिला स्तर पर अभी तक आपसी सुलह और समझौते से 132 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इस सेंटर के माध्यम से छोटे-छोटे घरेलू विवाद, संपत्ति विवाद, रास्ते के विवाद आदि प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

बैठक में उन्होंने रणजीत हनुमान तथा खजराना गणेश मंदिर के विकास संबंधी कार्ययोजना को शीघ्र बनाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि, नायता मुण्डला बस स्टैण्ड से बसों का संचालन भी प्रारंभ किया गया है। इस बस स्टैण्ड से बसों की संख्या और बढ़ाई जायेगी।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में उपचुनाव के दिन अवकाश घोषित, क्या बंद रहेगा और क्या चालू, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+