Indore News: अधिकारियों को साथ लेकर इन चौराहों पर घूमे कलेक्टर, क्या है मामला, जानिए

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसी सिलसिले में जहाँ एक ओर सड़कों और फुटपाथों से अतिक्रमण और अन्य बाधाएं हटाई जा रही है, वहीं दूसरी और चौराहों पर भी लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार सहित अन्य कार्य किये जा रहे हैं।

इसी संदर्भ में यहाँ कलेक्टर आशीष सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के 10 चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन्होंने चौराहों के यातायात को शीघ्र ही सुगम करने के निर्देश दिये।

Indore

इस दौरान नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, डीसीपी ट्राफिक अरविंद तिवारी, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर सपना लौवंशी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अपने भ्रमण की शुरूआत गीता भवन चौराहे से की है। इस दौरान उन्होंने चौराहे के यातायात को देखा। उन्होंने इस चौराहे पर यातायात को सुगम बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की है।

इसी तरह उन्होंने मधुमिलन चौराहा, छावनी चौराहा, जीपीओ चौराहा, नवलखा चौराहा, भंवरकुआ चौराहा, चोइथराम चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, अन्नपूर्णा रोड़, महू नाका चौराहा और गंगवाल बस स्टैण्ड चौराहा के यातायात का अवलोकन किया। उन्होंने मधुमिलन चौराहा पर रूक कर यातायात को सुगम बनाने के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि, यहाँ जल्द ही ऐसी व्यवस्था बनाई जाये जिससे की वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़, यातायात भी जाम नहीं हो। उन्होंने यहाँ यातायात को सुगम करने की हर संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहाँ ग्रेड सेपरेटर/फ्लाईओवर बनाने की संभावनाएं भी देखी जाये। ऐसी व्यवस्था यहाँ करे जिसका लाभ लम्बे समय तक मिले। इसी तरह उन्होंने चोइथराम चौराहा के यातायात को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गंगवाल बस स्टैण्ड चौराहा सहित अन्य चौराहों को भी सुगम यातायात के अनुकूल बनाने के निर्देश दिये।

बताया गया कि, उक्त चौराहों पर जल्द ही आवश्यकता के अनुसार यातायात सिग्नल के टाइमिंग को सुधारने लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार करने सहित अन्य बाधाएं हटाने के कार्य आदि किये जायेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि चौराहों पर यातायात सुगम बनाने के लिए चौराहावार कार्ययोजना बनाई जायेगी। इस कार्ययोजना को जन प्रतिनिधियों से चर्चा के उपरांत अंतिम रूप दिया जायेगा।

इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने विगत जून माह में किये गये चौराहों के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के परिपालन की जानकारी भी ली। बताया गया कि उस दौरान दिये गये निर्देशों के परिपालन में सभी 6 चौराहों पर आवश्यक कार्य एवं सुधार प्रारंभ कर दिये गये है। बताया गया कि बायपास मार्ग बिचौली में आईलैण्ड के डिसमेंटलिंग का कार्य प्रगति पर है। रैडिसन चौराहा पर सर्विस रोड़ की इंट्री बंद करने हेतु कट बनाने का कार्य प्रगति पर है। फूट औवर ब्रिज बनाने हेतु डीपीआर तैयार की जा रही है।

सत्य साईं चौराहा पर वर्तमान में ब्रिज कार्य प्रगतिरत होने से निर्माणकर्ता एजेंसी द्वारा लेफ्ट टर्न का निर्माण कार्य भी किया जायेगा। विजय नगर चौराहा की रिडिजाइनिंग की जा रही है। यह कार्य प्रगति पर है। पाटनीपुरा चौराहा पर जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर वहाँ लगी प्रतिमा को स्थानांतरित करने और रोटरी हटाने की कार्यवाही की जायेगी। इंडस्ट्री हाउस चौराहा पर लेफ्ट टर्न के लिए जगह रिक्त करा दी गई है। लाइट पोल शिफ्टिंग का कार्य शेष है।

ये भी पढ़े- Indore News: नगर निगम ने 8 हजार करोड़ का बजट पेश किया, जनता को लगा झटका, विपक्ष भड़का

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+