Indore News: नगर निगम ने 8 हजार करोड़ का बजट पेश किया, जनता को लगा झटका, विपक्ष भड़का
Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम की ओर से बजट पेश किया गया है, जहां शहर के विकास को गति देने के लिए नगर निगम सरकार ने 8 हजार करोड़ का बजट पेश किया है. नगर निगम के बजट में अबकी बार महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नवाचारों की झलक भी देखने मिली, जहां नए दौर के इंदौर का सपना साकार करने के लिए पेश किए गए बजट में डिजिटलाइजेशन पर फोकस देखने मिला है.
बजट सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने बजट में टैक्स बढ़ाने को लेकर जमकर हंगामा किया. साथ ही भ्रष्टाचार समेत अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा किया है. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे समेत तमाम कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे.

इंदौर नगर निगम का बजट सत्र भले ही हंगामेदार रहा हो लेकिन अबकी बार इंदौर नगर निगम की ओर से पेश किए गए बजट में इंदौर के विकास के साथ-साथ डिजिटल इंदौर के लक्ष्य को पूरा करने पर विशेष फोकस देखने मिला है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण पढ़कर बजट सत्र की शुरूआत की है. इंदौर नगर निगम की ओर से लगभग 8 हजार करोड़ रूपए का बजट पेश किया गया है, जहां अबकी बार इस बजट में डिजिटलाइजेशन समेत तमाम मदों के लिए अच्छा खासा बजट रखा गया है. इसी के साथ नगर निगम ने जलकर में बृद्धि की है.
Recommended Video
नगर निगम सभापति मुन्नालाल यादव ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए बताया कि, बजट पर महापौर ने सारी बातों पर अच्छी जानकारी दी है, जिसमें जलूद समेत तमाम मुद्दे शामिल रहे हैं. अब बुधवार को बजट पर बहस होगी जिसमें पक्ष और विपक्ष के सारे लोग भाग लेंगे. यादव ने बताया कि, कई नई बातों का बजट में प्रावधान है.
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि, अभी तो हमने बजट देखा ही नहीं है, केवल इतना पता है की जलकर और संपत्ति कर में बढ़ोतरी की गई है. हम पहले करोड़ो रूपए के भ्रष्टाचार पर जवाब चाह रहे थे, ये जो करोड़ो रूपए का चूना अधिकारियों और ठेकेदारों ने नगर निगम को लगाया है, इस पर आपने क्या किया, जवाब देने की बजाए उन्होंने हमें एक दिन के लिए निष्कासित कर दिया है.
कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद सोनिला मिमरोट भाटिया ने बताया कि, जनता के ऊपर आपने टैक्स और बढ़ा दिया. महंगाई इतनी बढी है, क्यों, क्योंकी आपने भ्रष्टाचार इतना ज्यादा किया है. भ्रष्टाचार के बीच आपने फिर से आज जनता की जेब पर वजन डाल दिया है. पहले भी जनता के पैसों का कोई जवाब नहीं है. और अभी नया बजट बनाया है, कहां जाएगा ये पैसा, निश्चित तौर पर फिर एक नए भ्रष्टाचार के लिए तैयार हमारी नगर निगम और उसके लोग.
ये भी पढ़े- Indore News: कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष निलंबित, क्या है मामला, जानिए












Click it and Unblock the Notifications