Indore news: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, क्या और बढ़ेगा सर्द हवाओं का कहर, जानिए
Indore news: इंदौर में इन दिनों तापमान लगातार गिरता चला जा रहा है, जिसके चलते बर्फीली हवाएं रफ्तार पकड़ रही है। पहाड़ी इलाकों से आ रही हवाओं ने मौसम ठंडा बना दिया है, जिसके चलते अब सुबह और शाम को ठंड महसूस होने लगी है। जनवरी में लगातार तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया की, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों से आ रही हवाओं के चलते शहर का तापमान गिरा हुआ है। बुधवार को भी मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है, तो वहीं गुरुवार से तापमान से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार
सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।
मौसम का मिजाज बदला
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर भी दिखने लगा है। इसके साथ अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, बादल छटने लगेंगे, और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। इस दौरान इंदौर और उज्जैन समेत मालवांचल के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़े- Indore news: कश्मीरी हवाओं से ठिठुरा इंदौर, आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications