MP के इस शहर में बढ़े CNG के दाम, अब इस भाव में मिलेगी गैस
इंदौर, 2 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर सीएनजी गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जहां गैस लिमिटेड ने सीएनजी गैस के दामों में 4 रूपए प्रति किलो तक वृद्धि की है। गैस लिमिटेड की ओर से बढ़ाए गए इन दामों के बाद अब सीएनजी के दाम 95 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। लगातार बढ़ रहे सीएनजी गैस के दामों के चलते अब सीएनजी वाहनों की सवारी करने वाले परेशान नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी लगातार सीएनजी गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई है, तो वहीं एक बार फिर सीएनजी गैस के दाम में हुई इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी गैस से गाड़ी चलाने वालों की जेब का भार बढ़ेगा।

इस कारण बड़े सीएनजी गैस के दाम
सीएनजी के साथ-साथ पीएनजी गैस में भी प्रति यूनिट 3 रूपए तक की बढ़ोतरी की गई है, तो वहीं इसी के साथ गैस लिमिटेड कंपनी से जुड़े अधिकारियों की मानें तो सीएनजी पर 14 प्रतिशत वेट और 14 प्रतिशत केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी लगती है। इसके अलावा मांग बढ़ने पर भी लगातार दाम बढ़ा दिए जाते हैं। वहीं अब एक बार फिर सीएनजी गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जहां गैस के दाम 4 रूपए प्रति किलो तक बढ़ा दिए गए हैं।
लगातार बढ़ रहे गैस के दाम
इन दिनों सीएनजी और पीएनजी दोनों ही गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जहां गैस के दाम बढ़ने से आम जन परेशान नजर आ रहे हैं। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम बढ़ने से एक बार फिर बड़ा झटका लगा है, जहां अब लोगों को सीएनजी वाहन चलाने के लिए 4 रूपए अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। यह पहली बार नहीं है, जब सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले भी लगातार सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम बढ़ते रहे हैं।
इस कारण बढ़ते हैं गैस के दाम
देश में सीएनजी और पीएनजी गैस के लगातार दामों में हो रही वृद्धि के कई अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं, जहां लगातार बढ़ रही मांग के चलते दामों में वृद्धि की बात सामने आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने के चलते सीएनजी और पीएनजी गैसों के दामों में वृद्धि की गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो लगातार बढ़ रहे सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम के चलते अब आम जन परेशान नजर आ रहे हैं, जहां एक बार फिर सीएनजी और पीएनजी गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications