MP Assembly election 2023: Indore में इस दिन होगा CM Shivraj का रोड शो, तैयारी पूरी
BJP इन दिनों मिशन 2023 की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में जल्द ही प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान का रोड शो होने जा रहा है, जहां इस रोड शो को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं इस रोड शो के बहाने सीएम शिवराज सिंह चौहान जहां सियासत के गढ़ इंदौर में अपना दम दिखाएंगे तो वहीं सीएम शिवराज के इस रोड शो से संगठन को भी मजबूती मिलेगी।
10 जुलाई को प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आएंगे, जहां वे लाड़ली बहना योजना की दूसरी किस्त हितग्राही महिलाओं के खातों में डालेंगे तो वहीं रोड शो में हिस्सा भी लेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान का रोड शो विधानसभा दो के तीन पुलिया तिराहे से शुरू होगा। वहीं इस रोड़ शो के लिए शासन और प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

लाड़ली बहना सम्मेलन का आयोजन
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में 10 जुलाई को सुपर कॉरिडोर (गांधी नगर) में आयोजित होने वाले वृहद महिला सम्मेलन तथा लाड़ली बहना योजना की किस्त के अंतरण कार्यक्रम की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, 10 जुलाई को पूरे प्रदेश में सभी जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में दिखाया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि, इस कार्यक्रम के माध्यम से लाडली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाई जाएगी।
कुछ ऐसा है पूरा कार्यक्रम
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मुख्यमंत्री चौहान का लाड़ली बहनों द्वारा जगह-जगह अभिनंदन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बैंड की प्रस्तुतियां दी जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी लाड़ली बहनों को शपथ दिलायेंगे। वे लाड़ली बहनों का अभिनंदन और सत्कार भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वतन्त्रता संग्राम महिला सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहना योजना की किस्त का अंतरण भी लाडली बहना योजना की पात्र हितग्राहियों के खाते में करेंगे। इंदौर की लाडली बहनें मुख्यमंत्री जी को 101 फीट लंबी राखी भी भेंट करेंगी।
ये भी पढ़े- Indore से लाड़ली बहना के खाते में दूसरी किस्त डालेंगे CM Shivraj, 10 जुलाई को होगा सम्मेलन












Click it and Unblock the Notifications