इंदौर में जल्द रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो ट्रेन, CM Shivraj ने कही 2023 तक शुभारंभ की बात
इंदौर, 29 जून: प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध जनों के समक्ष हमारे सपनों का शहर 'इंदौर कल आज और कल' विषय पर उद्बोधन दिया। सर्वप्रथम वंदे मातरम के उद्घोष के साथ सभी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया, इसके बाद सभी मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन के बाद सभी ने पुष्प माला पहनाकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, इंदौर में मेट्रो परियोजना का काम बड़ी ही तेजी से चल रहा है, जहां अगले साल यानी 2023 तक पहली लाइन शुरू हो जाएगी।

मध्यप्रदेश के विकास का इंजन होगा कारिडोर
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इंदौर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पीथमपुर तक 19 किलोमीटर से अधिक का ऐसा कारिडोर बनेगा, जो इंदौर ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के विकास का इंजन होगा। इंदौर एयरपोर्ट पर 5000 टन क्षमता का अंतर्राष्ट्रीय कार्गो गोदाम आकार ले रहा है। सफाई की तरह ट्रैफिक में भी इंदौर देश में नंबर 1 पर आए इसके लिए हम संकल्पित होकर काम कर रहे हैं, साथ ही 45 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लागू किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन करने वाला प्रदेश का पहला शहर है इंदौर। इंदौर में मल्टीमॉडल मोबिलिटी के माध्यम से शहर के भीतर सिटी बस, मेट्रो और सभी प्रकार के यातायात साधनों के माध्यम से सीमलेस परिवहन की व्यवस्था बनाई जा रही है।
सीएम शिवराज ने प्रबुद्धजनों को किया संबोधित
प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं आज इंदौर केवल प्रबुद्धजनों के बीच बात करने नहीं, इंदौर के विकास में भागीदार बनने आया हूं। मैं अपना सौभाग्य समझता हूं, क्योंकि मैं आप से संवाद कर रहा हूं। यदि हम टीम भावना से काम करें, तो सफलता सुनिश्चित है। इसे हमारी मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम ने अभी साकार कर दिखाया, और पहली बार मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी की विजेता बनी। हम एकजुट होकर काम करें, तो अभूतपूर्व विकास होगा।












Click it and Unblock the Notifications