MP: CM Helpline के आवेदकों से सीएम शिवराज का संवाद, जाना प्रकरणों का स्टेटस
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेल्पलाइन में आवेदन करने वाले इंदौर के आवेदक सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के आवेदकों से भी उनके आवेदन निराकरण के संबंध में जानकारी ली।

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से समाधान ऑनलाइन सम्पन्न हुई। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन में आवेदन करने वाले इंदौर के आवेदक सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के आवेदकों से भी उनके आवेदन निराकरण के संबंध में जानकारी ली। इंदौर में इस अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, आईजी राकेश गुप्ता, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, इंदौर कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अमित तोमर, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अतिरिक्त आयुक्त पुलिस मनीष कपूरिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
आवेदक से की बातचीत
वर्चुअली कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन में प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि, प्रकरणों के निराकरण में इंदौर जिला प्रदेश में पहली बार टॉप-5 जिलों में आया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी ने सीएम हेल्पलाइन के एक आवेदक शैलेष कासलीवाल से भी चर्चा की। कासलीवाल ने बताया कि, उसने बिजली बिल में गड़बड़ी होने के संबंध में शिकायत की थी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा शिकायत का निराकरण कर दिया है। बिल में सुधार कर समायोजन की राशि 8142 का समायोजन भी हो गया है। मेरे बिजली बिलों में आवश्यक छुट प्रदान कर दी गई है, जिससे में संतुष्ट हूँ।
टॉप 5 जिलों में है इंदौर
इंदौर जिले में सीएम हेल्प लाइन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। सीएम हेल्प लाइन योजना के तहत दर्ज जन समस्याओं के निराकरण में इंदौर जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जन समस्याओं के निराकरण में इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की है, और कहा है कि इसी तरह अपने कार्यों को और अधिक बेहतर बनाए, जिससे कि इंदौर जिला प्रदेश में अव्वल स्थान पर आ सके। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत करने की बात भी कही।
ये भी पढ़े- Indore news: पुलिस का नवाचार, बायोमेट्रिक मशीन पर अँगूठा लगाते ही खुलेगी अपराधी की कुंडली












Click it and Unblock the Notifications