खरगोन हिंसा में घायल शिवम से वीडियो कॉल के जरिए CM SHIVRAJ ने की बात, जाना हाल
इंदौर, 26 अप्रैल: खरगोन हिंसा में घायल हुए शिवम की हालत में सुधार आ रहा है. हिंसा में घायल हुए शिवम को इंदौर के सीएचएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां शिवम का इलाज जारी है. इस बीच प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घायल शिवम से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करते हुए हाल जाना. इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल मौजूद रहे. सीएचएल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शिवम के हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

सीएम शिवराज लगातार ले रहे फीडबैक
Recommended Video
खरगोन हिंसा में घायल शिवम के हालातों का सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार फीडबैक ले रहे हैं, जहां पिछले दिनों उन्होंने शिवम के परिजनों से फोन पर बातचीत करते हुए, उन्हें मदद का आश्वासन दिया था, तो वहीं अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल के जरिए खुद शिवम से बातचीत करते हुए हाल जाना है.
शिवम की हालत में सुधार
इंदौर के सीएचएल अस्पताल में भर्ती शिवम की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. शिवम की हालत पर निगरानी रखने के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है. शिवम को अब होश आ चुका है, जिसके बाद अब शिवम ठीक तरह से कुछ-कुछ बातों पर रिस्पांस भी कर रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक अब शिवम की हालत में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है.
जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद
शिवम के हालातों में जिस तरह सुधार होता चला जा रहा है, उससे इस बात की उम्मीद जताई का रही है कि शिवम अब जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होगा. वहीं डॉक्टरों की माने तो शिवम के जल्द स्वस्थ होने की संभावना है, जहां शिवम अब तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रहा है.












Click it and Unblock the Notifications