MP News: जल महोत्सव में शामिल हुए CM Mohan Yadav, मंत्रियों के विभाग को लेकर कही ये बात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर संभाग के प्रमुख जल पर्यटन स्थली हनुवंतिया पहुंचे। हनुवंतिया के हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड से वे प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल गए। यहां उन्होंने संत सिंगाजी महाराज की पादुका पर माल्यार्पण कर पूजन किया।

डॉ यादव इसके बाद हनुवंतिया स्थित टेंट सिटी आए और जल महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, कंचन तन्वे, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर मालसिंह, आई.जी. राकेश गुप्ता, डीआईजी चंद्रशेखर सौलंकी उपस्थित थे।

Khandwa

संत सिंगाजी को पुष्पांजलि अर्पित की है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में स्थित महान संत सिंगाजी महाराज जी के समाधि स्थल के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान जीवनदायिनी मां नर्मदा के तट पर पूजन कर नर्मदा मैया से सभी प्रदेशवासियों पर कृपा बरसाने की प्रार्थना की। संत सिंगाजी महाराज समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, संत सिंगाजी महाराज महान संत थे। उनमें अदभुत अध्यात्मिक शक्ति थी। ऐसे महान संतों के कारण हमारा सनातन, संस्कृति और सभ्यता जीवित है।

मंत्रिमंडल को लेकर कही ये बात

CM मोहन यादव ने कहा की, नई सरकार के नए मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नाम की सूची देने के बाद जनता को समर्पित करते हुए, नया मंत्रिमंडल जनता की सेवा का नया संकल्प लेगा। 28 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। उपमुख्यमंत्री पहले से हमारे बीच में थे। सभी को काम का विभाजन कर दिया गया है। उम्मीद करेंगे, आने वाले 5 साल डटकर काम करेंगे। प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो लंबे इंतजार के बाद मोहन सरकार के मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया गया है.

ये भी पढ़े- Mohan सरकार ने मंत्रियों को बांटे विभाग, किसे कौन से मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+