Indore news : स्वच्छता का सीक्रेट जानने UP से इंदौर आया अधिकारियों का दल, जमकर की सराहना
स्वच्छता का छक्का लगाने वाले शहर इंदौर में अब लगातार अलग - अलग राज्यों से अधिकारियों का दल स्वच्छता का सीक्रेट पता करने आ रहा है, जहां अब एक बार फिर उत्तरप्रदेश से आए दल ने शहर में स्वच्छता का सीक्रेट जाना और स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। उत्तर प्रदेश का दल इंदौर शहर की स्वच्छता का सीक्रेट जानने आया हुआ है, जहां इस दल में उत्तर प्रदेश के अलग - अलग जिलों के अधिकारी शामिल हैं। वहीं दल के साथ कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल समेत तमाम अधिकारियों ने बैठक की, जहां स्वच्छता को लेकर मंथन हुआ साथ ही दल ने इंदौर द्वारा स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की है।

स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर शहर
इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार छठी बार नंबर वन आया है। वहीं अब इंदौर स्वच्छता में लगातार नवाचार कर रहा है। देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है। यही कारण है कि, स्वच्छता का सीक्रेट जानने अलग-अलग देशों और राज्यों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल इंदौर आता रहता है। वहीं अबकी बार उत्तर प्रदेश से अधिकारियों का दल स्वच्छता का सिगरेट जानने इंदौर आया है, जहां अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा करते हुए स्वच्छता का सीक्रेट जाना।
इंदौर इसलिए नंबर वन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आया, और अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आया है।












Click it and Unblock the Notifications