करोड़ों की ठगी का मामला, 10 हजार की इनामी मास्टरमाइंड ने कोर्ट में किया सरेंडर

इंदौर, 27 अप्रैल: अब से कुछ दिन पहले पुलिस ने फर्जी एडवाइजरी कंपनी की आड़ में लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसके बाद गिरोह की फरार मास्टरमाइंड पूजा थापा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस लगातार गिरोह की मास्टरमाइंड पूजा थापा की तलाश कर रही थी, जहां पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड पर इनाम भी घोषित किया था. वहीं पुलिस की सख्ती के चलते मास्टरमाइंड पूजा थापा ने बुधवार की सुबह कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

indore

क्या है पूरा मामला

हाल ही में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को रकम दो से तीन गुना करने का लालच देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. गैंग से जुड़े लोग, लोगों को फोन कर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उनसे पैसा लेते थे, और फिर ठगी कर लोगों को परेशान करते थे. पुलिस ने इस गैंग से जुड़े लगभग 13 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गैंग की मुख्य सरगना पूजा थापा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

पैसा दोगुना करने के नाम पर हुई थी ठगी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिनों पहले सैन्य अधिकारी के साथ पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसकी शिकायत के बाद जांच के दौरान फर्जी एडवाइजर कंपनी का खुलासा हुआ. वहीं पुलिस एडवाइजरी कंपनी की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के बाद गैंग की मुख्य सरगना ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक फर्जी एडवाइजरी कंपनी बनाई, जहां से लोगों को कॉल कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था. पुलिस को गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है, जिसके बाद अब ऐसी और भी कई गैंग का पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है.

लगातार सामने आ रहे फर्जीवाड़े के मामले

लॉकडाउन के बाद से लगातार फर्जी एडवाइजरी कंपनियों द्वारा लोगों से रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिए जाने की घटनाएं सामने आ रही है, जहां एक बार फिर बड़े पैमाने पर सामने आई ठगी की वारदात को देखते हुए पुलिस फर्जी एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+