Indore से BJP के प्रवासी विधायकों ने देखी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, सभी को दी बधाई
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अहमदाबाद से पधारी विधायक रादडिया एवं अपनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी स्क्रीन पर वैदिक आश्रम में लाइव चंद्रयान की सफल लैंडिंग देखी।
इस मौके पर विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ क्षेत्र 3 के सभी कार्यकर्ता गण भी उपस्थित थे। सफल लैंडिंग के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सभी देशवासियों को बधाई दी है।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा की, भारत देश ने इतिहास रचा है, हमारे देश के होनहार वैज्ञानिकों ने दुनिया के सामने हम भारत वासियों को गौरवान्वित किया है। हम खुशकिस्मत है की इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। मैं भारत देश के समस्त नागरिकों को इस ऐतिहासिक पल की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। तिरंगे झंडो से भरे वैदिक आश्रम में जैसे ही चंद्रयान ने सफल लैंडिंग की, वहां पायरो एवं जोरदार आतिशबाजी करके सभी ने खुशी का जश्न मनाया। ढोला ताशे बजा कर सभी ने नाच कर भी खुशी का इजहार किया। इस ऐतिहासिक पल पर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अतिथि विधायक रादडिया को लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया।
लगातार चल रही बैठकें
गौरतलब है की क्षेत्र 3 के देवी अहिल्या मंडल में विधायक प्रवास का तीसरे दिन का कार्यक्रम चल रहा है, जिसने अतिथि विधायक इस मंडल के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ जन, सभी मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं अन्य जनों के साथ बैठक कर चर्चा की है। विधायक रादडिया ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके साथ भी चर्चा की है। विधायक रादडिया के साथ पूरे समय क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय, क्षेत्र 3 के पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना, भक्तों ने महाकाल से की ये मनोकामना












Click it and Unblock the Notifications