Chaitra navratri 2023 की तैयारियां, Dewas टेकरी पर दर्शन के लिए रहेगी ऐसी व्यव्स्था

देवास में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, शारदीय नवरात्रि में जिस प्रकार की तैयारियां की जाती है, उसी प्रकार की तैयारियां चैत्र नवरात्रि पर भी करें।

Dewas

Recommended Video

    दंडवत यात्रा: 23 वर्षीय संत ठाकुर ने की महाकालेश्वर से खाटू श्याम तक की महायात्रा

    Dewas जिले में चैत्र नवरात्रि पर्व 22 मार्च से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में मां चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी मंजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्‍त विशाल सिंह चौहान, एसडीएम प्रदीप सोनी, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, डीएसपी ट्राफिक किरण शर्मा, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, नगर निगम, वन विभाग, यातायात, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें

    बैठक में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, शारदीय नवरात्रि में जिस प्रकार की तैयारियां की जाती है, उसी प्रकार की तैयारियां चैत्र नवरात्रि पर भी करें। नवरात्रि के संबंध में सभी तैयारियां 20 मार्च तक कर लें। टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ सफाई की जाये। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक दर्शन की सुविधा की दृष्टि से टेकरी पर पानी व छाया सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी। टेकरी पर कंट्रोल रूम बनाये, कैमरे लगाये और 24 घण्‍टे मानिटरिंग करें। मंदिर के आसपास मांस/मदिरा प्रतिबंधित रहेगी।

    श्रद्धालूओं के सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें

    कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने कहा कि, नवरात्रि के दौरान बेरिकेट्स की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाए। टेकरी पर बिजली के तार सही करवाले। रोप वे का फिजिकल वेरिफिकेशन कर लें। लाइट की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। टेकरी पर समस्त मंदिरों, रपट मार्ग, सीढ़ी मार्ग, परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टेकरी पर सौंदर्यीकरण का कार्य कर लें। श्रद्धालूओं के सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए टेकरी पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। पानी के स्‍टॉल लगाने के लिए जगह चिन्हित करे लें। टेकरी पर जहां कारपेट की जरूरत है, वहां कारपेट बिछाये।

    वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए

    कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने निर्देश दिए हैं कि, टेकरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था हो। विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाये। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नवरात्रि पर्व पर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। अवैध पार्किंग पर कार्यवाही की जाये। दुकानों को व्‍यवस्थित लगवाये।कलेक्‍टर गुप्ता ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि, नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाए। परिक्रमा पथ पर चीता पार्टी द्वारा समय-समय पर गश्त लगाई जाए। पार्किंग व्यवस्था स्टेशन रोड, डीआरपी लाइन सीड़ी मार्ग पर रहेगी।

    ये भी पढ़े- PM Modi ने इंदौर सांसद के ट्वीट को किया रीट्वीट, आयुष्मान योजना को लेकर लिखी ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+