CBSE Result 2022: MP के स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, जानिए सफलता की कहानी टॉपर्स की जुबानी
इंदौर, 23 जुलाई: CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं, वहीं इस बार सीबीएसई के परीक्षा परिणामों ने बताया कि, मध्य प्रदेश के होनहार बच्चों ने भी परीक्षा में अच्छे नंबरों से सफलता हासिल की है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली पुनीत कौर होरा ने राज्य में 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं, जिसमें पुनीत को 99 प्रतिशत अंक मिले हैं। उधर, ओवरऑल परीक्षा परिणामों पर नजर डालें तो 12वीं का रिजल्ट 92.71 रहा तो वहीं दसवीं का रिजल्ट 94.40 रहा दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है।

छात्रों में देखा गया उत्साह
शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे के आसपास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने अपने परीक्षा परिणाम जारी किए। इन परीक्षा परिणामों को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा था, जहां सुबह से ही छात्र लगातार वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर रहे थे। इसके बाद जैसे ही सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी किया गया, वैसे ही छात्रों ने अपने-अपने परीक्षा परिणाम देखे, जहां परीक्षा परिणाम देखने के बाद छात्र खुश नजर आ रहे थे।

कुछ ऐसी है सफलता की कहानी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की परीक्षा में प्रदेश के कई छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है, जिनमें से 12वीं कक्षा में कॉमर्स विषय की पुनीत कौर होरा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की रहने वाली पुनीत कौर होरा ने बताया कि, उनकी सफलता में टीचर्स के अलावा माता-पिता का भी काफी सहयोग रहा। इसके साथ ही परीक्षा से पहले पढ़ाई को लेकर उन्होंने अपना शेड्यूल भी बदल दिया था। पुनीत रोजाना लगभग साढ़े 4 घंटे के आसपास पढ़ाई किया करती थी। पुनीत की सफलता पर माता-पिता और टीचर्स को गर्व है।

लड़कियों ने मारी बाजी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के रिजल्ट पर नजर डालें तो इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्यादा सफल हुई हैं। ओवरऑल रिजल्ट की बात करें तो 94.54 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि 91.25 प्रतिशत लड़के परीक्षा में पास हुए हैं। वहीं अब इन नतीजों के बाद सफल होने वाले छात्र-छात्राएं अपने करियर के अगले पायदान पर कदम रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications