Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: वाहन चालकों को मिलेगी मनमाने स्पीड ब्रेकर्स से मुक्ति, सड़क दुर्घटना रोकने का खास प्लान तैयार

इंदौर जिले में अब सड़कों पर निर्धारित डिजाइन और स्टेण्डर्ड के साथ स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप बनाये जायेंगे। इससे जहां एक ओर वाहन चालकों की परेशानी दूर होगी वहीं दूसरी ओर वाहनों की नुकसानी और दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलेगी।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की पहल पर विशेषज्ञों के माध्यम से स्पीड ब्रेकर और स्टेण्डर्ड तय किये जा रहे हैं। इसके अनुसार स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप बनाये जाने के लिये सर्वे कराने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Indore

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एडीएम सपना लोवंशी, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप के सुधार पर चर्चा हुई। बताया गया कि अभी स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप अलग-अलग डिजाइन और स्टेण्डर्ड के है। इस वाहन चालकों को परेशानी आती है। वाहनों के नुकसानी और दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।

सर्वे के आधार पर बनेंगे ब्रेकर

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी विगत बैठकों में एमपीआरडीए के इंजीनियरों को निर्देश दिये थे कि स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप निर्माण के लिये डिजाइन और स्टेण्डर्ड बनाये जाये। इस निर्देश के परिपालन में एमपीआरडीए के इंजीनियरों द्वारा डिजाइन और स्टेण्डर्ड तैयार किया गया है। बैठक में इन डिजाइन और स्टेण्डर्ड पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप का सर्वे कराया जाये। सर्वे के आधार पर जहां पर जरूरत हो, वहां पर नई डिजाइन और स्टेण्डर्ड के हिसाब से स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप बनाई जाये। यह प्रयास किया जायेगा कि जिले में अब एक डिजाइन और स्टेण्डर्ड से स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रीप बने।

ये भी पढ़े- Live Accident Video: देखते ही देखते कुंड में समा गई कार, बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+