MP : कांग्रेस MLA उमंग सिंघार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, BJP ने साधा निशाना
मध्य प्रदेश के धार जिले से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अक्सर विवादों में रहने वाले कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। महिला ने कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार पर आरोप लगाया है कि, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने गलत व्यवहार करते हुए महिला को अपमानित किया भी किया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने आरोप लगाया है कि, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया, और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंघार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
गृह मंत्री ने कही ये बात
इस पूरे प्रकरण को लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, गुजरात चुनाव के सह प्रभारी, पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक उमंग सिंघार के ऊपर धार जिले के नौगांव थाने में दुष्कर्म शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप उनकी पत्नी ने लगाया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी और भी पूर्व में पत्नियां थी। पुलिस ने 498 a 323, 376, 377, 294 और 506 सहित अन्य धाराओं में मामला नौगांव थाना जिला धार में दर्ज किया है।
बीजेपी ने साधा निशाना
बीजेपी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि, क्या यही कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा है। हाल ही में कांग्रेस के एक विधायक का बेटा अपने आप में एक ऐसे ही कृत्य में गिरफ्तार हुआ है, और अब कांग्रेस के सीनियर विधायक उमंग सिंघार का नाम ऐसी घटना में सामने आया है। यह निश्चित रूप से निंदनीय है, हमें लगता है कि, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनजातियों के लिए गौरव यात्रा निकाल रहे हैं, तो ऐसी यात्राओं से दूरी बनाकर कांग्रेस के विधायक कैसे कृत्य में मस्त रहते हैं, यह जनता के सामने आ गया है। हम तो मांग करेंगे कि, राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा में भी इस रूट को शामिल करना चाहिए, और उस पीड़िता के घर जाकर मालूम करना चाहिए कि, कांग्रेस के विधायकों की कथनी और करनी किस तरह की है।












Click it and Unblock the Notifications