MP में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, कौन बनेगा मंत्री?
इंदौर, 28 अप्रैल: मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां बीजेपी संगठन मिशन 2023 की तैयारियों में जुटा नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर शिवराज सरकार मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी में है. संभावना जताई जा रही है की राजधानी दिल्ली में होने वाली सत्ता और संगठन की बैठक के दौरान प्रदेश में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है, जानकारी के अनुसार इसी बैठक से मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख निकल कर सामने आने की भी उम्मीद जताई जा रही है, उधर सरकार में फिलहाल चार मंत्री पद खाली है, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज है.

इन नामों पर लग सकती है मुहर
राजधानी दिल्ली में हो रही सत्ता और संगठन की बैठक में यदि मंत्रिमंडल विस्तार पर बात बनती है, तो चार नए मंत्री शिवराज सरकार में शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें मुख्य रुप से चंबल, निमाड़ और महाकौशल जैसे अंचलों से आने वाले विधायकों को मंत्री बनने का मौका दिया जा सकता है.
मंत्रियों के परफॉर्मेंस पर भी होगी चर्चा
राजधानी दिल्ली में होने जा रही सत्ता और संगठन की बैठक में शिवराज सरकार के मंत्रियों के परफॉर्मेंस पर चर्चा होने की भी संभावना जताई जा रही है, जहां मंत्रियों के विभागीय कामकाज के साथ-साथ उनकी सफलताओं और असफलताओं पर मंथन किया जा सकता है. राजनीतिक विद्वानों की माने तो जिन मंत्रियों का परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर नए विधायकों को मौका दिया जा सकता है.
सत्ता और संगठन के बीच महामंथन
बीजेपी इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां लगातार सत्ता और संगठन की बैठकों का सिलसिला जारी है. इस बीच राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश बीजेपी के कोर ग्रुप की बड़ी बैठक होने की संभावना जताई जा रही है. इस बैठक में मध्य प्रदेश की सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.












Click it and Unblock the Notifications