Indore : हादसे के बाद जागा प्रशासन, नियम तोड़ने वाली बसों का बनाया चालान

इंदौर में परिवहन विभाग की टीम द्वारा निरंतर यात्री बसों, स्कूल बसों सहित अन्य सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है तथा परिवहन नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दुर्घटनाओं को रोकने एवं परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिये कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग की टीम द्वारा निरंतर यात्री बसों, स्कूल बसों सहित अन्य सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है तथा परिवहन नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि, गत दिवस खंडवा रोड में हुई बस दुर्घटना के संदर्भ में परिवहन आयुक्त द्वारा भी घटना की जानकारी लेते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग इंदौर को दिए गए थे।

वाहनों को जप्त किया गया

परिवहन विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई और नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों को जप्त किया गया। वहीं कई वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। संभागीय उपायुक्त परिवहन राजेश राठौर ने बताया कि, सोमवार को परिवहन विभाग की टीम द्वारा पिगडम्बर, सिमरोल एवं बलवाड़ा फाटा में चेकिंग की गई। कार्रवाई में 140 से अधिक यात्री बसें एवं स्कूल बसें चेक की गई। जिसमें नियमों के उल्लंघन पर 5 बसें जप्त की गई। जिसमें 3 स्कूली बसें बिना परमिट के पाये जाने पर जप्त की गई तथा 2 यात्री बसों को मोटरयान बकाया होने पर जप्त किया गया।

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई

संभागीय उपायुक्त परिवहन राजेश राठौर ने बताया कि, एक यात्री वाहन क्रमांक MP13 P0489 पर 4 लाख 24 हजार रुपए कर बकाया होने एवं एक अन्य वाहन क्रमांक RJ12 PA 3634 पर 81 हजार 527 रूपये कर और 28 हजार रूपये शास्ति बकाया होने एवं बिना परमिट के पाये जाने पर जप्त किया गया। वहीं तीन अन्य स्कूली बसें क्रमश: क्रमांक MP10 P1339, MP13 P1775 और MP10 P0917 बिना परमिट के संचालित होना पाये जाने पर जप्त किये गये। इनसे 1 लाख 32 हजार रूपये शमन शुल्क प्राप्त होगा। इनके विरूद्ध परिवहन की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा टीम द्वारा 21 अन्य वाहनों पर 49 हजार 500 रूपये की चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आरटीओ प्रदीप शर्मा, एआरटीओ राजेश गुप्ता, हृदेश यादव, संभागीय उड़नदस्ता से परिवहन उप निरीक्षक कुलदीप चौहान, आकाश सिथोले एवं कार्यालयीन स्टाफ शामिल रहा।

ये भी पढ़े- मुंबई के मरीज को हाथ तो चेन्नई के मरीज को लगेंगे इंदौर की महिला के लंग्स, 47 वां ग्रीन कॉरिडोर बना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+