मुंबई के मरीज को हाथ तो चेन्नई के मरीज को लगेंगे इंदौर की महिला के लंग्स, 47 वां ग्रीन कॉरिडोर बना
ग्रीन कॉरिडोर के तहत इंदौर की महिला का हाथ मुंबई भेजा जाएगा, तो वहीं लंग्स को चेन्नई भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इंदौर से यह 47 वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Recommended Video

स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर अंगदान के मामले में भी अब लगातार नित नए आयाम स्थापित करते चले जा रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महिला की ब्रेन डेथ के बाद परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया, जहां अब महिला का किडनी लीवर और हाथ डोनेट किया जाएगा, जिसके लिए जल्द ही ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। वहीं अब ग्रीन कॉरिडोर के तहत महिला का हाथ मुंबई भेजा जाएगा, तो वहीं लंग्स को चेन्नई भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ अन्य ऑर्गन को इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भेजने की तैयारी की जा रही है। इंदौर से यह 47 वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं अब जल्द ही ग्रीन कॉरिडोर के तहत ब्रेन डेथ महिला के ऑर्गन अलग-अलग शहरों में भेज दिए जाएंगे।

इन अस्पतालों में जाएंगे ऑर्गन
इंदौर की रहने वाली महिला को ब्रेन संबंधित उपचार के बाद डॉक्टरों ने ब्रेन डेथ घोषित किया था, जिसके बाद दो बार हुए परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने ब्रेन स्टेम डेथ परीक्षण किया। वहीं इसके बाद परिजनों की सहमति से अंगदान का निर्णय लिया गया। वहीं अब अपोलो अस्पताल चेन्नई को लंग्स, ग्लोबल हॉस्पिटल मुंबई को हाथ, चोइथराम हॉस्पिटल, सीएचएल हॉस्पिटल और मुंबई हॉस्पिटल के मरीजों को लिवर, किडनी दिया जाना तय हुआ है। वहीं इसके लिए 47 वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है, जिसके तहत अलग-अलग अस्पतालों को महिला के ऑर्गन जाएंगे। बता दें ऑर्गन डोनेशन को लेकर इंदौर लगातार अच्छा काम कर रहा है।

विशेष फ्लाइट से भेजे जाएंगे अंग
अंगदान के लिए काम करने वाली संस्था मुस्कान ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि, देर रात चेन्नई से चार्टर्ड प्लेन अंग लेने आया है। वहीं मुंबई के लिए भी विशेष फ्लाइट से अंग भेजे जाएंगे। परिवार द्वारा अंगदान की घोषणा के बाद वरीयता सूची तैयार की गई है, जिसके चलते पहली बार शहर में किसी ने हाथ दान किया है। यह हाथ मुंबई के मरीज को लगाया जाएगा। वहीं चेन्नई में भर्ती मरीज के लिए लंग्स भेजे जा रहे हैं, बाकी सभी अंगों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में डोनेट किया जाएगा।

पहले भी कर चुके हैं अंग दान
जानकारी के मुताबिक जिस परिवार ने अपनी महिला सदस्य के अंग डोनेट किए हैं, उन्होंने पहले भी अपने परिवारों के अन्य सदस्यों के अंगों को डोनेट किया है। बताया जाता है कि, इससे पहले इसी परिवार ने एक मरीज की आंख और त्वचा का देह दान किया था। वहीं इसी परिवार ने अपनी एक अन्य महिला मरीज का भी कुछ दिनों पहले अंगदान किया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अंगदान को लेकर इंदौर लगातार सराहनीय प्रयास करता नजर आ रहा है, जहां इंदौर में अंगदान की पहल का असर कुछ इस तरह देखा जा रहा है कि, इंदौर से हो रहे अंगदान अन्य शहरों में मरीजों को नया जीवन प्रदान कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore में खेलो इंडिया की मशाल यात्रा की एंट्री, खिलाड़ियों ने किया जोरदार स्वागत
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications