Indore News: इंदौर की इस सड़क पर बुलडोजर एक्शन, अब यहां से हटेगा अतिक्रमण
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक रोड़ की राह आसान हुई है, जहां आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की रोड निर्माण बाधक में रिमूवल की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान रोड निर्माण में बाधक 3 दर्जन से अधिक बाधक निर्माण हटाए गए हैं।
चंद्रभागा हनुमान मंदिर से कलाल कुई मस्जिद तक 18 मीटर चौड़ाई सड़क के लिए रिमूवल कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 5 पोकलेन और 4 जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण हटाया गया है।

इंदौर में हटेंगे अतिक्रमण
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इंदौर जिले में जल गंगा जल संरक्षण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत जहां एक ओर नये तालाब बनाये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। साथ ही सघन वृक्षारोपण भी होगा। इसके लिए जिले में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। यह अभियान 30 मार्च से प्रारंभ होकर आगामी 30 जून तक सतत चलेगा।
तालाबों से हटेंगे अतिक्रमण
अभियान के तहत राजस्व विभाग के साथ तालाबों का सीमांकन किया जायेगा। राजस्व अभिलेखों में नवीन तालाबों को दर्ज किया जायेगा। तालाबों पर अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। तालाबों की सीमा को दर्शाने हेतु चॉदे-मुनारे बनाये जायेंगे। तालाबों का जन भागीदारी से गहरीकरण होगा। मनरेगा एवं अन्य योजनाओं से तालाब का जीर्णोद्धार और सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। तालाबों में जल की आवक बढ़ाने के लिये इनलेट क्षमता बढ़ायी जायेगी। तालाबों के पास पौधारोपण होगा। उपयोगकर्ता समूह बनाकर संधारण एवं रख रखाव किया जायेगा।
लगातार जारी है अतिक्रमण हटाने की मुहिम
मध्यप्रदेश के सीहोर में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र पर कलेक्टर बालागुरू के. ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार तहसीलदार भरत नायक द्वारा सीहोर तहसील के ग्राम आमरोद से ग्राम चौड़ी आने जाने वाले रास्ते का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि, ग्राम आमरोद निवासी किसान गुलाबसिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन पत्र भेजा था।
ये भी पढ़े- Bhopal News: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, अब यहां चलेगा बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications