Bhopal News: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, अब यहां चलेगा बुलडोजर
मध्यप्रदेश के सीहोर में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र पर कलेक्टर बालागुरू के. ने कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार तहसीलदार भरत नायक द्वारा सीहोर तहसील के ग्राम आमरोद से ग्राम चौड़ी आने जाने वाले रास्ते का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय है कि, ग्राम आमरोद निवासी किसान गुलाबसिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को शासकीय रास्ते से अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन पत्र भेजा था।

किसान गुलाबसिंह ने अपने आवेदन में बताया था कि ग्राम आमरोद से ग्राम चौड़ी के बीच एक सरकारी रास्ता है, जो दोनों ग्रामों को जोड़ता है, इसी रास्ते से होकर वह अपनी भूमि तक पहुंचते थे, पर हरलीन पत्नि नवजोत सिंह बग्गा द्वारा उस रास्ते पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया गया था। जिससे किसान गुलाब सिंह अपने खेत पर नही पंहुच पा रहे थे। किसान गुलाब सिंह के आवेदन पत्र पर तहसीलदार भरत नायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया।
खरगोन में हुआ एक्शन
कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा टीएम बैठक में दिये गए निर्देशानुसार राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगरपालिका परिषद द्वारा संयुक्त रूप से 26 मार्च को टेमला रोड से नवग्रह मंदिर तक मुख्य सड़क के दोनो साईड अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी एमआर निंगवाल ने बताया कि, जिला प्रशासन के सहयोग से टेमला फाटा रोड से श्री नवग्रह मंदिर तिराहे तक रोड़ के दोनों साईड से फल एवं अन्य दुकानें, गुमठियों आदि लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई है।
प्र.राजस्व अधिकारी महेश वर्मा ने बताया कि, सडक सुरक्षा बैठक एवं टीएल बैठक में दिये गए निर्देशों के पालन में शहर के मुख्य मार्गाे पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही नियमित जारी रहेगी। वर्तमान में वित्त वर्ष 2024-25 समाप्ति को मात्र 05 दिवस शेष रहे है तथा निकाय द्वारा राजस्व की वसूली भी की जाना है। निकाय द्वारा वसूली कार्यवाही के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी निरंतर जारी रहेगी।
नपा अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि खरगोन शहर आपका अपना शहर है। नागरिकों के सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए सडक के दोनों ओर किसी प्रकार से अतिक्रमण नही किया जाए। शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर पालिका को सहयोग प्रदान करें एवं नगरपालिका द्वारा की जाने वाली अशोभनीय कार्यवाही से बचे एवं एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दें।
ये भी पढ़े- Indore News: नए स्वरूप में निखरेगा इंदौर का ये तालाब, मंत्री और कलेक्टर ने जाना हाल












Click it and Unblock the Notifications